Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार King Daddy Cool Song : शाहरुख खान और करीना कपूर के डैडी...

King Daddy Cool Song : शाहरुख खान और करीना कपूर के डैडी कूल ने जीता फैंस का दिल, बोले- देर आए, दुरस्त आए

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/27/1200x900/shah_rukh_kareena_1795795956540_ExrF_1795795966052_sxov_77e64faa-4d5b-4c11-9a3b-bc725563cb6f_mlEB.jpg

करीना कपूर खान और शाहरुख खान का किंग फिल्म का पहला गाना डैडी कूल रिलीज हुआ है और रिलीज होते ही इस गाने ने धमाल मचा दिया है। सोशल मीडिया पर गाने की तारीफ हो रही है।

शाहरुख खान की फिल्म किंग का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म का पहला गाना डैडी कूल रिलीज हो गया है। इस गाने के जरिए शाहरुख और करीना काफी साल बाद साथ आ रहे हैं। यह एक परफेक्ट पार्टी सॉन्ग है जिसमें शाहरुख और करीना बोल्ड लुक में नजर आ रहे हैं। करीना ने जहां रेड कलर का डीप नेक गाउन पहना है। वहीं शाहरुख ने ब्लैक कलर की शिमरी शर्ट और पैन्ट पहनी है। दोनों साथ में काफी हॉट लग रहे हैं।

अरिजीत और शिल्पा की आवाज

इस गाने को अरिजीत सिंह ने शिल्पा राव के साथ गाया है। वहीं इंग्लिश वोकल बोनी एम ने। लिरिक्स कुमार ने लिखे हैं। वहीं गाना सचिन-जिगर ने कंपोज किया है। गाने को कोरियोग्राफ वैभवी मर्चेंट ने किया है।

लोगों के रिएक्शन

इस वीडियो पर फैंस के खूब रिएक्शन्स आ रहे हैं। किसी ने कमेंट किया कि सालों के बाद शाहरुख और करीना साथ आए हैं। मैंने डॉन ही देखी थी और अब डैडी कूल देख रहे हैं। एक ने कमेंट किया कि शाहरुख प्लस अरिजीत गूजबंप के बराबर। शाहरुख, करीना, अरिजीत, शिल्पा राव मतलब प्योर मास्टरपीस।

एक ने कमेंट किया कि देर आए, दुरस्त आए, ऐसे ही दुनिया में छा जाए वो है किंग। एक ने लिखा अब आई न शाहरुख मूवी फील। एक ने कमेंट किया इसे कहते हैं एज लाइक फाइमन वाइन।

किंग फिल्म के बारे में जानें

किंग फिल्म की बात करें तो इसे सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म के जरिए शाहरुख लंबे ब्रेक के बाद बड़े पर्दे पर आ रहे हैं। लास्ट शाहरुख फिल्म डंकी में नजर आए थे जो साल 2023 में रिलीज हुई थी। किंग फिल्म की बात करें तो इसमें शाहरुख के साथ सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, राघव जुयाल, रानी मुखर्जी हैं। फिल्म में करीना का स्पेशल सॉन्ग है।

कब रिलीज होगी किंग

किंग को गौरी खान के प्रोडक्शन हाउस रेड तिलीज ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 1994 की फ्रेंच फिल्म लियोन से इंस्पायर है। कहा जाता है कि यह कहानी एक उम्रदराज और खूंखार हत्यारे और उसकी शिष्या के बीच के रिश्ते पर आधारित है। इस फिल्म के जरिए शाहरुख और सुहाना पहली बार साथ काम कर रहे हैं। वहीं शाहरुख और दीपिका की यह साथ में छठी फिल्म है। इससे पहले दोनों ओम शांति ओम, चेन्नई एक्सप्रेस, हैप्पी न्यू ईयर, पठान, जवान में काम किया है। फिल्म 24 दिसंबर को रिलीज होगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN