Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/18/1200x900/KSb_1792301130471_rtLC_1792301135003_lxQc_e594f921-9224-41f2-b6f3-8f81af51b7b4_PlpB.jpgKSBKBT 2: टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 फाइनली खत्म होने जा रहा है। स्मृति ईरानी ने दर्शकों को अलविदा कहने से पहले एक खूबसूरत काम किया है।
टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ बीते कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। जब इस शो का दूसरा सीजन आया तो लोगों को इससे काफी उम्मीदें थीं। एकता कपूर प्रोडक्शन का यह शो उम्मीदों पर खरा उतरा और टीआरपी के मामले में टॉप 10 की लिस्ट में बना रहा। लंबे वक्त बात स्मृति ईरानी पर्दे पर लौटी थीं और यह उनके साथ-साथ उनके फैंस के लिए भी बड़ा पल था। हालांकि इतने वक्त तक लोगों को एंटरटेन करने के बाद अब यह सीरियल फाइनली खत्म होने जा रहा है। स्मृति ईरानी ने दर्शकों को अलविदा कहने से पहले एक वीडियो में उन लोगों से मिलवाया है, जो इस सीरियल को परफेक्ट बनाने में पर्दे के पीछे से मेहनत कर रहे होते हैं।
विदाई से पहले स्मृति ने किया यह काम
अधिकतर लोग इनमें से किसी को नहीं जानते हैं, लेकिन स्मृति ईरानी ने सीरियल खत्म होते वक्त पक्का किया कि हर किसी को उनका क्रेडिट मिले। एक वीडियो में लोगों का परिचय अपनी अलग-अलग टीम्स से करवाते हुए स्मृति ईरानी काफी एक्साइटेड दिखीं। वीडियो की शुरुआत ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से तुलसी के किरदार में स्मृति ईरानी को दिखाने से होती है। इसके बाद वह अपनी टीम से एक-एक करके मिलवाना शुरू करती हैं। शुरुआती क्लिप में उनके साथ अमर उपाध्याय का किरदार निभाने वाले एक्टर हितेन तेजवानी भी नजर आते हैं।
कमेंट सेक्शन में इमोशनल हुए दर्शक
जहां एक तरफ एक्टर्स हमेशा पर्दे पर नजर आते हैं और उन्हें अपने काम के लिए खूब तारीफें मिलती हैं, वहीं स्मृति ईरानी ने पक्का किया कि प्रोडक्शन और टेक्निकल टीम को भी उनके काम का क्रेडिट मिले। कमेंट सेक्शन में लोग स्मृति ईरानी और उनकी टीम की तारीफ करते नहीं थक रहे। शगुन शर्मा ने कमेंट किया- ये वो यादें और वो इमोशन्स हैं जो हमेशा हमारे दिलों में रहने वाले हैं। एक दर्शक ने कमेंट किया- इतनी जल्दी खत्म कर दिया शो, सोचा नहीं था। एक यूजर ने कमेंट किया- स्मृति मैम बहुत शुक्रिया हमारी पुरानी यादें ताजा करने के लिए। आज मां नहीं हैं, लेकिन जिस दिन शो का सीजन 2 शुरू हुआ, यह बहुत खट्टी-मीठी सी याद थी।
कैसा रहा टीवी पर KSBKBT का सफर?
मालूम हो कि यह सीरियल 3 जुलाई साल 2000 को शुरू हुआ था। कई सालों तक यह शो दर्शकों का मनोरंजन करता रहा और टीआरपी लिस्ट में भी इसे टॉप पोजिशन मिल गई। फिर साल 2008 में 6 नवंबर को मेकर्स ने यह शो खत्म कर दिया। ऑडियंस को लगा कि शायद अब वह मिहिर और तुलसी की जोड़ी को दोबारा कभी पर्दे पर नहीं देख सकेंगे, लेकिन एकता कपूर और स्मृति ईरानी ने जुलाई 2025 में इस सीरियल का सीजन 2 लाकर दर्शकों को सरप्राइज कर दिया। एक बार फिर मेकर्स पुराने किरदारों के साथ वही कहानी लेकर आए और एक बार फिर इसने टीआरपी के मामले में कमाल कर दिया।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



