Source :- LIVE HINDUSTAN
अगर आप Jio Phone, Nokia, Lava का 4G Feature Phone इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब जियो के सबसे सस्ते जियोफोन वाले प्लान्स से रिचार्ज कर सकते हैं।
देशभर में 5G नेटवर्क तेजी से फैल रहा है। Jio और Airtel के बाद अब Vi और BSNL भी अपने 5G नेटवर्क तेजी से काम कर रही हैं। हालांकि इसके बावजूद आज भी करोड़ों लोग 4G नेटवर्क और Feature Phones पर ही निर्भर हैं। खासकर गांवों, छोटे शहरों और बुजुर्ग यूजर्स के बीच 4G Feature Phones की डिमांड अब भी बनी हुई है। ऐसे यूजर्स के लिए एक बड़ी राहत वाली खबर सामने आई है, क्योंकि बेहद कम कीमत में लंबे समय तक चलने वाले 4G रिचार्ज प्लान उपलब्ध कराए जा रहे हैं। क्योंकि अब जियो के सस्ते जियोफोन प्लान अब लावा, HMD और नोकिया के फोन में भी काम करेंगे।
अब तक जो सस्ते रिचार्ज प्लान सिर्फ Jio Phone और Jio Bharat यूजर्स के लिए सीमित थे, अब उनका फायदा दूसरे 4G Feature Phone इस्तेमाल करने वाले लोग भी उठा सकेंगे। यानी अब Lava, itel, Nokia और HMD जैसे ब्रांड्स के 4G कीपैड फोन यूजर्स भी जियो के इन किफायती प्लान्स से रिचार्ज कर पाएंगे। रिलायंस जियो ने अपने 123 रुपये, 234 रुपये, 369 रुपये और 1234 रुपये वाले प्लान्स को सभी 4G Feature Phones के लिए उपलब्ध कर दिया है। इसका मतलब है कि अब किसी भी 4G सपोर्ट वाले बटन फोन में ये रिचार्ज प्लान इस्तेमाल किए जा सकेंगे।
Jio 123 रुपये प्लान
अगर सबसे सस्ते प्लान की बात करें, तो जियो का 123 रुपये वाला प्लान काफी चर्चा में है। यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और कम बजट वाले यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प माना जा रहा है। इसमें पूरे महीने Unlimited Voice Calling की सुविधा मिलती है। साथ ही यूजर्स को रोजाना 0.5GB 4G डेटा भी दिया जाता है, जिससे इंटरनेट इस्तेमाल करना आसान हो जाता है। प्लान में कुल 300 SMS का फायदा भी मिलता है। खास बात यह है कि अब यह प्लान सिर्फ जियो फोन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि Lava, itel, Nokia और HMD जैसे किसी भी 4G Feature Phone में इस्तेमाल किया जा सकेगा।
Jio 234 रुपये प्लान
234 रुपये वाला रिचार्ज प्लान उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प माना जा रहा है जो कम खर्च में लंबे समय तक मोबाइल सेवा का फायदा लेना चाहते हैं। पहले यह प्लान सिर्फ Jio Phone और Jio Bharat यूजर्स के लिए उपलब्ध था, लेकिन अब इसे किसी भी 4G Feature Phone में इस्तेमाल किया जा सकता है। यानी Lava, Nokia, itel और HMD जैसे ब्रांड्स के बटन वाले 4G फोन यूजर्स भी इसका फायदा उठा सकेंगे। यह प्लान 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें पूरे समय के लिए Unlimited Voice Calling मिलती है। साथ ही यूजर्स को रोजाना 0.5GB 4G डेटा दिया जाता है। कंपनी इसमें 300 SMS की सुविधा भी देती है, हालांकि इन मैसेज का इस्तेमाल शुरुआती 28 दिनों तक ही किया जा सकता है।
Jio 369 रुपये प्लान
अगर आप बार-बार रिचार्ज कराने की परेशानी से बचना चाहते हैं, तो 369 रुपये वाला प्लान बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। यह प्लान पूरे 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें भी रोजाना 0.5GB 4G डेटा मिलता है, यानी पूरे प्लान में यूजर्स को कुल 42GB डेटा का फायदा मिलेगा। इसके अलावा Unlimited Calling की सुविधा भी दी जाती है। कंपनी इस प्लान के साथ 300 SMS भी देती है, जिनका फायदा तय अवधि तक लिया जा सकता है। लंबे समय तक चलने वाली वैलिडिटी की वजह से यह प्लान उन लोगों को पसंद आ सकता है जो कम खर्च में लंबी सुविधा चाहते हैं।
Jio 1234 रुपये प्लान
वहीं, सबसे ज्यादा चर्चा 1234 रुपये वाले लंबे वैलिडिटी प्लान की हो रही है। कंपनी इसे एनुअल प्लान की तरह पेश कर रही है, हालांकि इसकी वैलिडिटी 336 दिनों की है। इतनी लंबी वैधता वाला सस्ता प्लान फिलहाल दूसरी कंपनियों में आसानी से देखने को नहीं मिलता। अगर रोजाना खर्च के हिसाब से देखें तो यह प्लान करीब 4 रुपये प्रतिदिन के खर्च में पड़ता है। प्लान का खर्च 4 रुपए रोज आता है। इस प्लान में पूरे 336 दिनों तक Unlimited Voice Calling की सुविधा मिलती है। साथ ही यूजर्स को हर दिन 0.5GB 4G डेटा दिया जाता है, यानी पूरे प्लान में कुल 168GB डेटा का फायदा मिलेगा। खास बात यह है कि इन सभी रिचार्ज प्लान्स के साथ JioTV और JioSaavn का फ्री एक्सेस भी दिया जा रहा है, जिससे यूजर्स मनोरंजन का भी फायदा उठा सकेंगे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN






