Home मनोरंजन समाचार LEAKED: यूट्यूब पर लीक हुई ‘सतलुज’ मूवी, दिलजीत दोसांझ बोले- हुंड़ नहीं...

LEAKED: यूट्यूब पर लीक हुई ‘सतलुज’ मूवी, दिलजीत दोसांझ बोले- हुंड़ नहीं रुकनी फिल्म

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/06/1200x900/Leaked_1783357072478_1783357076411_9b96d38e-09e0-414c-835e-f49530a56b83.jpg

दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर जमकर शेयर की जा रही है। फिल्म यूट्यूब से लेकर कई अन्य पायरेसी प्लेटफॉर्म तक पहुंच चुकी है।

दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सतलुज’ को लेकर हंगामा मचा हुआ है। लंबी खींचतान के बाद फाइनली यह फिल्म सिनेमाघरों की बजाए OTT पर रिलीज हुई, लेकिन सिर्फ 2 दिन बाद इसे वहां से भी हटा लिया गया। अब खिसियाहट में फैंस ने इसे यूट्यूब और टेलीग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर अपलोड करना शुरू कर दिया है। सरकार और सेंसर बोर्ड के लाख कोशिश करने के बावजूद इस फिल्म लीक हो चुकी है और अब इसे इंटरनेट पर फ्री में लोग डाउनलोड कर रहे हैं। दिलजीत दोसांझ ने खुद ही एक पोस्ट में फैंस में कहा- अब मैं संतुष्ट हूं कि यह फिल्म हर घर तक पहुंच गई है। आपके पास फिल्म है, लोगों ने डाउनलोड कर ली है।

यूट्यूब/इंटरनेट पर लीक हो गई ‘सतलुज’

भले ही फिल्म अब ZEE5 से हटा ली गई हो, लेकिन इसकी पायरेटेड कॉपीज इंटरनेट पर जमकर शेयर और डाउनलोड की जा रही हैं। यूट्यूब के कई चैनलों पर यह फिल्म आसानी से उपलब्ध है और पायरेटेड कॉपी कई वेबसाइटों पर भी उपलब्ध है। दिलजीत दोसांझ ने एक लाइव स्ट्रीम में कहा था कि जितना परेशान करना है कर लो, मैं मरते दम तक पंजाब के साथ रहूंगा। एक्टर ने अपनी वीडियो में कहा कि अगर उन्होंने एक दिन पहले भी यह फिल्म प्रमोट कर दी होती तो यह फिल्म रिलीज ही नहीं होती।

सोशल मीडिया पर पब्लिक का रिएक्शन

जहां एक तरफ फिल्म की ओटीटी पर आई कॉपी में कई कट लगाए गए थे, वहीं अब इंटरनेट पर धड़ल्ले से इसकी अनकट कॉपी उपलब्ध है। एक यूजर ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट X पर लिखा- सतलुज को रोकने की कई कोशिशें की गईं। शुरू में इसका नाम पंजाब 95 रखा गया था। लेकिन अब ऐसा लगता है कि ओटीटी पर बैन किए जाने के बाद यह लोगों के बीच कहीं ज्यादा रफ्तार से फैल रही है। खबर है कि फिल्म का पूरा 2 घंटे 29 मिनट और 22 सेकंड का वर्जन, जो कि 1 GB का है, WhatsApp पर जमकर शेयर किया जा रहा है।

दिलजीत दोसांझ बोले- हुंड़ नहीं रुकनी फिल्म

दिलजीत दोसांझ ने अपने X हैंडल पर लिखा- हुंड़ नहीं रुकनी फिल्म। कालरा साहब दी आवाज नू कोई नहीं दबा सकता। अब यह सिर्फ एक फिल्म नहीं रही, बल्कि एक याद, एक सवाल, और अभिव्यक्ति की आजादी पर बहस बन चुकी है। बता दें कि अपनी पोस्ट में दिलजीत दोसांझ ने अप्रत्यक्ष रूप से लोगों को इस फिल्म को एक दूसरे के साथ साझा करने के लिए प्रमोट किया था। उन्होंने सजेशन दिया कि एक बार चीज इंटरनेट पर पहुंच जाए तो उसे पूरी तरह से हटाना लगभग असंभव हो जाता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN