Home मनोरंजन समाचार Lock Upp 2: अब ‘लॉकअप 2’ में होगी गौरव खन्ना की एंट्री,...

Lock Upp 2: अब ‘लॉकअप 2’ में होगी गौरव खन्ना की एंट्री, आकांक्षा से करेंगे तलाक के मुद्दे पर बात

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/08/1200x900/Akans_1783525318478_1783525322727_8937d7f0-8cbc-4f8d-adc9-305d76bfc8ca.jpg

Lock Upp 2: गौरव खन्ना और आकांक्षा चमौला तलाक का मुद्दा खुलने के बाद पहली बार आमने-सामने बैठकर बात करेंगे, वो भी नेशनल टेलीविजन पर।

बिग बॉस 19 के विजेता रहे टीवी एक्टर गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला जब से ‘लॉकअप-2’ में दाखिल हुई हैं, तब से रोज कुछ न कुछ विवादित बयान देकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। पहले गौरव खन्ना से तलाक लेने की बात, फिर अपने बाइसेक्सुअल होने का दावा और अब उन्होंने यह तक कह दिया कि वह तलाक के बाद दोबारा शादी नहीं करेंगी। इस सबके बीच अब एक ताजा जानकारी ने नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो “लॉकअप सीजन 2” को लेकर दर्शकों का एक्साइटमेंट कई गुना बढ़ा दिया है। खबर है कि टीवी के सुपरस्टार गौरव खन्ना अब जल्द ही खुद लॉकअप-2 में कदम रखेंगे।

शो में दोनों की हुईं क्या-क्या बातें?

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक रियलिटी शो से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि आज रात जब गौरव खन्ना शो में कदम रखेंगे तो यह काफी दिलचस्प होने वाला है। अब पहली बार गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर अपने इस फैसले को लेकर बात करते नजर आएंगे। शूटिंग के दौरान क्या हुआ इस बात का खुलासा किए बगैर शो से जुड़े सूत्र ने बताया- यह दोनों के लिए ही एक इमोशनल मोमेंट था। उन्होंने हमेशा अपने रिश्ते और एक दूसरे को प्रोटेक्ट किया है। अब जब पूरे देश की उनकी शादी पर नजर है, तो यह दोनों के लिए मुश्किल पल था।

लड़कियों संग रह चुकी हैं इंटीमेट

बता दें कि आकांक्षा चमोला ने जहां अपनी शादी वाली बात का खुलासा खुद को शो में बचाने के लिए किया, तो वहीं दूसरी तरफ उनके बाइसेक्सुअल होने की बात शो के दूसरे कंटेस्टेंट ने कर दिया। बात खुल गई तो उन्होंने खुद भी इस बारे में खुलकर बात की। हालिया एपिसोड में ही आकांक्षा ने बताया था कि गौरव खन्ना से शादी करने से पहले वह कुछ लड़कियों के साथ समलैंगिक रिश्तों में थीं। आकांक्षा ने फराह खान और रितेश देशमुख होस्टेड रियलिटी शो पर और भी कई राजों से पर्दा उठाया।

क्यों ले रही हैं गौरव खन्ना से तलाक?

बात गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के तलाक की आई तो इस बारे में भी एक्ट्रेस जवाब दे चुकी हैं। उन्होंने बताया कि गौरव खन्ना को बच्चे चाहिए और उनका शुरू से ही यह साफ रहा है कि वह बच्चे नहीं चाहतीं। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें इसके लिए भीतर से ही वह जरूरत और इमोशन्स महसूस नहीं होते हैं कि वह किसी के साथ बच्चे पैदा करना चाहें। अब देखना यह है कि गौरव खन्ना वाले एपिसोड के बाद दर्शकों का नजरिया इस कपल को लेकर किस तरह बदलता है। बता दें कि गौरव खन्ना को बिग बॉस के बाद दर्शक पहली बार किसी रियलिटी शो में देखेंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN