Home मनोरंजन समाचार Lock Upp 2: आकांक्षा चमोला ने राम कपूर से मांगा काम, कहा-...

Lock Upp 2: आकांक्षा चमोला ने राम कपूर से मांगा काम, कहा- ‘लॉकअप 2 के बाद मैं अलग रहने वाली हूं तो…’

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/09/1200x900/lock_upp_2_1783559249140_1783559253174_8ecc4a65-623a-4c7e-8c7f-9a9aab3d214c.jpg

Lock Upp 2 Akanksha Chamola: गौरव खन्ना की एंट्री से पहले आकांक्षा चमोला ने एक और बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वो इस शो के बाद अकेली रहने वाली हैं।

टीवी के पॉपुलर एक्टर और ‘बिग बॉस 19’ के विनर गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला इन दिनों रिएलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 2’ की वजह से सुर्खियों में हैं। इस शो के प्रीमियर पर आकांक्षा ने बताया कि वो और गौरव तलाक की राह पर हैं। वहीं अब उन्होंने साफ किया कि इस शो से बाहर जाने के बाद वो न गौरव के साथ रहेंगी और न ही अपने मां-बाप के साथ।

‘सबकुछ जीरो से सेट करना पड़ेगा…’

शो के दौरान आकांक्षा ने राम कपूर से बातचीत में अपने दिल का दर्द बयां किया और बताया कि वह अब बिल्कुल अकेले रहने वाली हैं। आकांक्षा ने राम से कहा, ‘मैं अलग रहने वाली हूं। न अपने पति के साथ और न अपने पैरेंट्स के साथ। तो मुझे सबकुछ जीरो से सेट करना पड़ेगा तो मैं आपके पास आऊंगी मदद के लिए।’

राम का जवाब

इस पर राम ने भी उनका पूरा सपोर्ट करते हुए कहा, ‘तुम मेरे पास कभी भी और किसी भी चीज के लिए आ सकती हो। मैं अपनी पूरी टीम लगा दूंगा।’ इसके बाद आकांक्षा ने राम से काम मांगा।

’35 साल की उम्र में लग जाता है बूढ़ी का टैग’

इंडस्ट्री में फीमेल एक्टर्स को लेकर जो एक माइंडसेट बना हुआ है, उस पर भी आकांक्षा ने खुलकर बात की। उन्होंने आगे कहा, ‘आपको इंडस्ट्री का पता है। इंडस्ट्री में लोग आप पर ये टैग लगा देते हैं कि अरे यार ये तो 35 साल की हो गई है। बूढ़ी हो गई है।’ राम ने भी उनकी इस बात पर सहमति जताते हुए कहा, ‘बिल्कुल सही कह रही हो।’

अपनी लाइफ सिक्योर करनी है – आकांक्षा

अपनी बात को पूरा करते हुए आकांक्षा ने अपने करियर और फ्यूचर सिक्योरिटी को लेकर कहा, ‘काम का भी मुझे पता नहीं है। मैंने जितना काम कर लिया है, कर लिया है। मुझे उम्मीद है कि मुझे आगे और काम मिले ताकि मैं अपनी लाइफ सिक्योर कर सकूं। अभी मेरा टारगेट यही है।’ राम ने कहा, ‘गौतमी और मेरा भी ऐसा ही कुछ मिलता जुलता था। मैं ज्यादा नहीं कहना चाहता हूं, लेकिन जिससे तुम गुजर रही हो, गौतमी भी उस चीज से गुजर चुकी है। तो मैंने ये सब देखा है और मैं मेरी तरफ से जो कर सकता हूं मैं करूंगा।’

शो में आएंगे गौरव खन्ना

इस हफ्ते शो में एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है। आकांक्षा के खुलासे के बाद अब गौरव खन्ना बतौर विजिटर ‘लॉक अप 2’ के घर में एंट्री लेने वाले हैं। प्रोमो में दिखाया गया है कि गौरव और आकांक्षा का सामना होता है। आकांक्षा को देखकर गौरव कहते हैं, ‘बैंड बजा दिया तूने।’ वहीं आकांक्षा इमोशनल नजर आती हैं।

प्यार में अनकली हूं- आकांक्षा

शो के 10वें एपिसोड में आकांक्षा अपनी लव लाइफ को लेकर काफी निराश नजर आईं। उन्होंने अपनी एक दोस्त का जिक्र करते हुए कहा, ‘मेरी एक फीमेल फ्रेंड है और उसने मुझसे कहा है, दुर्भाग्य से, तुम प्यार के मामले में बहुत अनलकी हो और हमेशा अनलकी ही रहोगी। मैंने भी इसे अब स्वीकार कर लिया है।’

शादी से पहले बायसेक्सुअल थीं आकांक्षा

इससे पहले शो में आकांक्षा ने अपनी सेक्शुअलिटी को लेकर भी एक बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि गौरव से शादी करने से पहले वह बायसेक्सुअल थीं। उन्होंने अपनी फीलिंग्स शेयर करते हुए कहा था, ‘मुझे लड़कियां पसंद हैं। मैं एडमायर करती हूं, मैं अट्रैक्ट होती हूं उनकी तरफ। आई थिंक मेरा वो सेफ स्पेस है। मुझे लगता है कि ये बहुत मेल डोमिनेटेड वर्ल्ड है तो हमेशा आप मम्मी, बहनों की तरफ जाते हो… कहीं ना कहीं जो कम्फर्ट जोन उनसे मिलता है। मुझे वो फेमिनिन एनर्जी पसंद है। हम ऐसे समाज में रहते हैं जहां लोग बोलते हैं कि लड़कियां दोस्त नहीं रह सकतीं, जेलेसी होती है या कॉम्पिटिशन होता है। मेरे में वो सब नहीं था, मेरे लिए सारी लड़कियां खूबसूरत हैं। ये एक टैग है जो समाज ने दिया है, मेरे लिए ये प्योर लव है।’

SOURCE : LIVE HINDUSTAN