Source :- LIVE HINDUSTAN
टेक कंपनी Logitech ने भारत में अपना नया MX Keypad लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे खासतौर पर डेवलपर्स और उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया है, जो एक साथ कई AI टूल्स और कोडिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं। यह एक कॉम्पैक्ट कंट्रोल डिवाइस है, जिसकी मदद से यूजर्स बार-बार इस्तेमाल होने वाले कमांड, शॉर्टकट और AI टूल्स को एक टैप में एक्सेस कर सकते हैं।
Logitech MX Keypad की सबसे खास बात इसमें दी गई 9 कस्टमाइजेबल फुल-कलर LCD Keys हैं। इन Keys को यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से अलग-अलग कमांड, मैक्रो, ऐप या AI एजेंट के लिए सेट कर सकता है। LCD होने की वजह से हर Key पर दिखने वाला आइकन या कमांड इस्तेमाल किए जा रहे प्रोफाइल और ऐप के हिसाब से बदला जा सकता है। इससे यूजर्स को अलग-अलग शॉर्टकट याद रखने की जरूरत कम हो सकती है।
डिवलपर्स के लिए आया नया कीपैड
नया डिवाइस खासतौर पर AI बेस्ड डेवलपमेंट वर्कफ्लो को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। MX Keypad में GitHub Copilot, VS Code, IntelliJ और Claude Code जैसे टूल्स के साथ इंटीग्रेशन दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, यूजर्स इसके जरिए AI एजेंट्स को ट्रिगर करने, कमांड चलाने, कोड रिफैक्टर करने और अलग-अलग डेवलपमेंट टूल्स के बीच जल्दी स्विच करने जैसे काम कर सकते हैं। Logitech ने GitHub के साथ मिलकर भी इस डिवाइस पर काम किया है।
MX Keypad को केवल कोडिंग तक लिमिटेड नहीं रखा गया है। इसे Zoom, Figma और दूसरे प्रोडक्टिविटी टूल्स के साथ भी इस्तेमाल किया जा सकता है। Logi Options+ सॉफ्टवेयर के जरिए Keys को कस्टमाइज किया जा सकता है। कंपनी ने डेवलपर्स के लिए Logi Actions SDK भी उपलब्ध कराया है, जिससे जरूरत के मुताबिक कस्टम इंटीग्रेशन तैयार किए जा सकते हैं।
कॉम्पैक्ट डिजाइन और हल्का वजन
डिवाइस का वजन करीब 96 ग्राम है और इसका कनेक्शन USB-C के जरिए होता है। यह Windows 10 या उसके बाद के वर्जन और macOS 13 या उसके बाद के वर्जन के साथ कम्पैटिबल है। बॉक्स में MX Keypad के अलावा स्टैंड और USB-C केबल भी मिलती है।
इतनी रखी गई नए डिवाइस की कीमत
भारत में Logitech MX Keypad की कीमत 15,999 रुपये है और इसे Graphite कलर में पेश किया गया है। यह डिवाइस खासतौर पर उन प्रोफेशनल यूजर्स के लिए उपयोगी हो सकता है, जो रोजाना कई AI टूल्स और डेवलपमेंट ऐप्स के बीच काम करते हैं और अपने वर्कफ्लो को फिजिकल शॉर्टकट्स के जरिए फास् करना चाहते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



