Source :- LIVE HINDUSTAN
LPC price today: ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। कंपनियों की तरफ से एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज शनिवार कोई भी इजाफा नहीं किया गया है।
LPC price today: आज शनिवार को सीएनजी-पीएनजी की कीमतों में जहां इजाफा हुआ है। वहीं, पेट्रोल और डीजल के दाम पुराने स्तर पर स्थिर हैं। ग्राहकों के नजरिए से अगर देखें तो अच्छी खबर यह है कि एलपीजी की कीमतों में भी कोई भी बढ़ोतरी आज 30 मई को नहीं की गई है। यानी दाम पुराने स्तर पर ही बरकरार हैं। लम्बे समय से एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
सरकार ने एलपीजी स्टोरेज को लेकर दिया नया आदेश (LPG Updates)
केंद्र सरकार ने तेल कंपनियों को मौजूदा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए 30 दिन के एलपीजी भंडारण का आदेश दिया है। सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि तेल कंपनियों को कम से कम 30 दिन का एलपीजी भंडार बनाए रखने का निर्देश दिया गया है। भारत के नजरिए से अच्छी बात यह है कि एलपीजी डिमांड में गिरावट आई है। पहले जहां एलपीजी की डिमांड 80,000 मीट्रिक टन थी। तो वहीं अब यह घटकर 72000 मीट्रिक टन रह गई है।
सिलेंडर बुकिंग के नियम सख्त (LPG Cylinder Booking rule)
सरकार कालाबाजारी को रोकने के लिए एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के नियमों को सख्त कर दिया है। 45 दिन के अंतराल पर ही गावों में एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग की जा सकती है। वहीं, शहरों में एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग के लिए 25 दिन का अंतराल रखना होगा। अब एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग रजिस्टर्डर मोबाइल नंबर से ही हो सकती है। इसके अलावा सिलेंडर की डिलीवरी के वक्त पर आपको ओटीपी दिखाना होगा। बिना इसके सिलेंडर नहीं मिलेंगे।
क्या चल रहा है घरेलू सिलेंडर का रेट? (Domestic LPG Cylinder Price)
नई दिल्ली – 913 रुपये
कोलकाता – 939 रुपये
मुंबई – 912.50 रुपये
चेन्नई – 928.50 रुपये
गुरुग्राम – 921.50 रुपये
नोएडा – 910.50 रुपये
बेंगलुरू- 915.50 रुपये
भुवनेश्वर – 939 रुपये
चंडीगढ़ – 922.50 रुपये
हैदराबाद – 965 रुपये
जयपुर – 916.50 रुपये
लखनऊ – 950.50 रुपये
पटना – 1002.50 रुपये
तिरुअनंतपुरम्- – 922 रुपये
कॉमर्शियल सिलेंडर प्राइस
दिल्ली – 3071.50 रुपये
कोलकाता – 3202 रुपये
मुंबई – 3024 रुपये
चेन्नई – 3237 रुपये
गुरग्राम – 3088 रुपये
नोएडा – 3071.50 रुपये
भुवनेश्वर – 3238 रुपये
चंडीगढ़ – 3092.50 रुपये
हैदराबाद – 3315 रुपये
जयपुर – 3099 रुपये
लखनऊ – 3194 रुपये
पटना – 3346.50 रुपये
तिरुअनंतपुरम् – 3106 रुपये
आज शनिवार को मुंबई में सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में इजाफा हुआ है। सीएनजी का रेट 2 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ गया है। वहीं, पीएनजी का रेट 52 पैसे प्रति यूनिट बढ़ गया है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







