Home BUSINESS NEWS HINDI LPG Price Cut: सिलेंडर के दाम 192 रुपये घटे, दिल्ली से...

LPG Price Cut: सिलेंडर के दाम 192 रुपये घटे, दिल्ली से पटना तक आज ‘राहत’ की बारिश

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

एलपीजी सिलेंडर के नए रेट आज 1 अगस्त को जारी कर दिए गए हैं। दिल्ली से लेकर पटना तक राहत की बारिश हुई है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम आज 192 रुपये कम हुए हैं। हालांकि, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए कोई राहत नहीं है। 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, उज्ज्वला के कुछ लाभर्थियों के लिए आज से रसोई गैस 300 रुपये प्रति सिलेंडर महंगी पड़ेगी। सबसे पहले जानते हैं क्यों?

अगर आप 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच 4 सिलेंडर रिफिल करा चुके हैं तो इस अगस्त में आपको सब्सिडी नहीं मिलेगी। यानी सिलेंडर आम उपभाक्ताओं को मिलने वाली कीमत पर ही मिलेगा। बता दें सरकार उज्जवला योजना के लाभार्थियों को इस फाइनेंशियल ईयर से केवल 4 सिलेंडर पर ही 300-300 रुपये की सब्सिडी दे रही है। पहले 9 पर मिलता था और बाद में इसे घटकार 6 कर दिया गया था।

सबसे पहले चेक करें घरेलू सिलेंडर के रेट

सबसे महंगा घरेलू सिलेंडर लेह में 1196.5 रुपये का बिक रहा है। वहीं, नॉर्थ त्रिपुरा में 1,119.50 रुपये, गंगटोक में 1,094.50 रुपये, आइजॉल में 1,094 रुपये और वेस्ट इंफाल में 1,093.50 रुपये का सिलेंडर मिल रहा है। श्रीनगर में घरेलू एलपीजी की कीमत 1,058 रुपये है। मुंबई में 14.2 किलो का घरेलू सिलेंडर 941.50 रुपये का है। बेंगलुरु में इसकी कीमत 944.50 रुपये, अहमदाबाद और गुरुग्राम में 949 रुपये, जयपुर में 952.50 रुपये और गोवा में 956 रुपये है। चेन्नई में घरेलू सिलेंडर 957.50 रुपये, कोलकाता में 968 रुपये और लखनऊ में 976.50 रुपये का मिल रहा है। वहीं हैदराबाद में घरेलू गैस सिलेंडर 994 रुपये तक पहुंच गया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN