Home rss business hindi LPG Price today: आज शनिवार को घरेलू सिलेंडर का कितना है रेट?...

LPG Price today: आज शनिवार को घरेलू सिलेंडर का कितना है रेट? यहां चेक करें प्रमुख शहरों का दाम

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • LPG Price today 17 october 2026: घरेलू सिलेंडर और कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट पुराने स्तर पर ही बरकरार हैं
  • इस महीने की शुरुआत में कॉमर्शियल सिलेंडर का दाम बढ़ाया गया था
  • तब रेट में 62 रुपये से 70 रुपये का इजाफा किया गया था

LPG Price today 17 october 2026: इस साल कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बड़ी उछाल देखने को मिली है। अक्टूबर के महीने में भी कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इस बार कॉमर्शियल सिलेंडर का दाम 62 रुपये से 70 रुपये तक बढ़ाया गया था। हालांकि, घरेलू सिलेंडर के दाम इस महीने भी स्थिर रहे हैं। जिसकी वजह से रेट पुराने स्तर पर है। बता दें, इस साल दो बार घरेलू सिलेंडर का दाम बढ़ा है।

मुंबई से लखनऊ तक आज कितना है घरेलू सिलेंडर का रेट (Domestic Cylinder price today)

दिल्ली में आज शनिवार को 942 रुपये रेट घरेलू सिलेंडर का है। मुंबई में 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर का दाम 941.50 रुपये, कोलकाता में 968 रुपये, चेन्नई में 957.50 रुपये रेट है। नोएडा में 939.50 रुपये, गुरुग्राम में 950.50 रुपये, लखनऊ में 979.50 रुपये, जयपुर में 945.50 रुपये, पटना में 1031.50 रुपये और हैदराबाद में 994 रुपये घरेलू सिलेंडर का दाम है।

कॉमर्शियल सिलेंडर का कितना है रेट (Commercial Cylinder price today)

देश की राष्ट्रीय राजधानी में 2810 रुपये कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट है। मुंबई में 2764.50 रुपये, कोलकाता में 2954 रुपये, चेन्नई में 2983 रुपये, नोएडा 2810 रुपये, गुरुग्राम में 2828 रुपये, लखनऊ में 2932.50 रुपये, जयपुर मं 2839 रुपये, पटना 3100.50 रुपये और हैदराबाद में रेट 3065 रुपये है।

इस साल दो बार बढ़ा है घरेलू सिलेंडर का दाम

पहली बार 14.2 किलोग्राम के घरेलू सिलेंडर की कीमतों में इजाफा मार्च के महीने में हुआ था। तब दाम 60 रुपये प्रति बढ़ाया गया था। वहीं, आखिरी बार दाम जून के महीने में बढ़ाया गया था। दोनों बार का मिलाकर रेट 89 रुपये बढ़ाया गया था।

एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के नियमों में हुई कड़ाई (LPG Cylinder booking rule)

अब घरेलू सिलेंडर के बुकिंग के नियम काफी कड़े कर दिए गए हैं। ग्राहक रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ही सिलेंडर की बुकिंग कर पाएंगे। वहीं, इसके अलावा डिलीवरी भी ओटीपी आधारित हो गई है। हालांकि, राहत भरी बात यह है कि अब गांव में घरेलू सिलेंडर की बुकिंग 25 दिन के अंतराल पर किया जा सकता है। एक समय 45 दिन समय सीमा थी। बता दें, देश में एलपीजी सिलेंडर की स्थिति को सामान्य बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार ने घरेलू रिफाइनरी कंपनियों को प्रति दिन के हिसाब से एलपीजी प्रोडक्शन का टारगेट दिया गया है। इसमें सबसे बड़ा लक्ष्य रिलायंस के पास है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN