Home rss business hindi LPG Price Today: आज 11 अक्टूबर को गैस सिलेंडर का कितना है...

LPG Price Today: आज 11 अक्टूबर को गैस सिलेंडर का कितना है रेट? यहां चेक करें प्रमुख शहरों का दाम

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी आज कोई भी बदलाव नहीं हुआ है
  • कीमतें पुराने स्तर पर ही हैं
  • जून के बाद से घरेलू सिलेंडर का दाम नहीं बढ़ा है

LPG Price Today: त्योहारों का सीजन शुरू होने से पहले एक अक्टूबर को 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया गया था। तब दाम 62 रुपये से 72 रुपये तक बढ़ाया गया था। हालांकि, उस समय घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई भी बढ़ोतरी नहीं हुई थी। जिसकी वजह से दाम स्थिर बने हैं। आइए जानते हैं कि आज 11 अक्टूबर, रविवार को देश के प्रमुख शहरों में एलपीजी सिलेंडर का क्या दाम है।

कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का कितना है रेट? (Commercial Cylinders rate)

नई दिल्ली – 2810 रुपये

कोलकाता – 2954 रुपये

मुंबई – 2764.50 रुपये

चेन्नई – 2983 रुपये

गुरुग्राम – 2828 रुपये

नोएडा – 2810 रुपये

बेंगलुरू – 2898 रुपये

भुवनेश्वर – 2988 रुपये

चंडीगढ़ – 2833 रुपये

हैदराबाद – 3065 रुपये

जयपुर – 2839 रुपये

लखनऊ – 2932.50 रुपये

पटना – 3100.50 रुपये

तिरुअनंतपुरम् – 2849 रुपये

घरेलू सिलेंडर का कितना है रेट (Domestic Cylinder price today)

नई दिल्ली – 942 रुपये

कोलकाता – 968 रुपये

मुंबई – 941.50 रुपये

चेन्नई – 957.50 रुपये

गुरुग्राम – 950.50 रुपये

नोएडा – 939.50 रुपये

बेंगलुरू – 944.50 रुपये

भुवनेश्वर – 968 रुपये

चंडीगढ़ – 951.50 रुपये

हैदराबाद – 994 रुपये

जयपुर – 945.50 रुपये

लखनऊ – 979.50 रुपये

पटना – 1031.50 रुपये

तिरुअनंतपुरम् – 951 रुपये

घरेलू सिलेंडर का जून में बढ़ा था

इस साल अबतक घरेलू सिलेंडर की कीमतों में दो बार इजाफा हुआ है। पहली बार मार्च के महीने में और दूसरी बार जून के महीने में बढ़ोतरी देखने को मिली थी। उसके बाद से दाम लगातार स्थिर हैं। दोनों बार का मिलाकर कीमतों में 89 रुपये तक का इजाफा हुआ है।

वहीं, कॉमर्शियल सिलेंडर की बात करें तो जुलाई और अगस्त को छोड़कर हर महीने बढ़ोतरी देखने को मिली है। इन दो महीनों में दाम घटाए गए थे।

बुकिंग में हुई कड़ाई (LPG Booking rule)

एलपीजी सिलेंडर के बुकिंग नियमों में काफी कड़ाई कर दी गई है। अब बिना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के बुकिंग नहीं की जा सकती है। वहीं, डिलीवरी के लिए ओटीपी की जरूरत पड़ती है। सरकार की तरफ से नियमों में कड़ाई की वजह कालाबाजारी को रोकना है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN