Home BUSINESS NEWS HINDI LPG Price Today: ₹183.50 सस्ता हो गया LPG सिलेंडर, चेक करें दिल्ली...

LPG Price Today: ₹183.50 सस्ता हो गया LPG सिलेंडर, चेक करें दिल्ली से पटना तक 1 जुलाई के रेट

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

LPG Price 1 July: एलपीजी सिलेंडर के रेट में आज 1 जुलाई को दिल्ली से लेकर पटना तक राहत की बारिश हुई है। दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत तो ₹942 ही रहेगी, लेकिन 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 183.50 रुपये घटकर ₹2930 हो गई है। पहले ₹3,113.50 थी। इस साल पहली बार कमर्शियल सिलेंडर के दाम कम हुए हैं। हालांकि, 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत जस की तस है।

LPG के नए रेट्स

नए रेट के अनुसार लखनऊ में घरेलू सिलेंडर 979.50 तो कमर्शियल 3236 रुपये से घटकर 3052.5 रुपये पर आ गया है। कोलकाता में घरेलू सिलेंडर तो 968 का ही है, लेकिन कमर्शियल सिलेंडर आज से 3255.50 की जगह 3081.50 रुपये का हो गया है। वहीं पटना में घरेलू सिलेंडर 1031.5 रुपये और कमर्शियल का दाम 3227 रुपये है। लेह में आज घरेलू सिलेंडर 1196.5 और कमर्शियल 3594.50 रुपये का है।

इस साल पहली बार एलपीजी सिलेंडर के दाम घटे

इस साल पहली बार कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटे हैं। दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 1 दिसंबर 2025 में 1580.50 रुपये का था। जनवरी 2026 में यह 1691.50 रुपये और फरवरी में 1740.50 रुपये का हो गया। 1 मार्च 2026 को जब एलपीजी के नए रेट जारी हुए तो कमर्शियल सिलेंडर के दाम में महज 28 रुपये की वृद्धि हुई और यह 1768.50 रुपये पर पहुंच गए।

इसके बाद 7 मार्च को फिर से रेट जारी किए गए 114.50 रुपये बढ़कर यह 1883 रुपये पर पहुंच गया। 1 अप्रैल 2026 को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 2078.50 रुपये पर पहुंच गए।

मई में कमर्शियल सिलेंडर के दाम में ऐतिहासिक रूप 993 रुपये की बढ़ोतरी हुई और दिल्ली में कीमत सीधे पहुंच गई 3071.50 रुपये पर। राहत तो 1 जून को भी नहीं मिली। इस दिन इसमें 42 रुपये का इजाफा हुआ और दिल्ली में 19 किलो वाला सिलेंडर 1 जून से ₹3,113.50 का हो गया है।

घरेलू सिलेंडर के दाम

घरेलू सिलेंडर के दाम पूरे एक साल बाद बदले थे। 7 मार्च 2026 को रसोई गैस के दाम प्रति सिलेंडर 60 रुपये बढ़ गए। दिल्ली में 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 853 रुपये से 913 रुपये पर पहुंच गईं। इसके बाद 7 जून को दाम 29 रुपये और बढ़ गए। यह सिलेंडर 942 रुपये का हो गया। यानी इस साल अब तक घरेलू LPG सिलेंडर 89 रुपये महंगा हो चुका है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN