Home BUSINESS NEWS HINDI LPG के रेट घटने के बाद क्या 1 जुलाई को पेट्रोल, डीजल...

LPG के रेट घटने के बाद क्या 1 जुलाई को पेट्रोल, डीजल और CNG भी सस्ते हुए हैं?

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

कच्चे तेल की कीमतों में आज तेजी के बीच 1 जुलाई को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOCL, HPCL और इंडियन ऑयल ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दी हैं। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम घटने की राहतभरी खबर के बाद पेट्रोल-डीजल के उपभोक्ताओं को आज मायूसी हाथ लगी है। फ्यूल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

दूसरी ओर अमेरिकी WTI क्रूड 0.54 डॉलर महंगा होकर 70.04 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक ब्रेंट क्रूड भी 0.44 डॉलर महंगा होकर 73.39 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है।

आज क्या हैं पेट्रोल-डीजल के रेट?

दिल्ली: पेट्रोल 102.12 और डीजल 95.20 रुपये लीटर

लखनऊ: पेट्रोल 102.05 रुपये और डीजल 99.28 रुपये लीटर

अयोध्या: पेट्रोल 102.4 और डीजल 97.87 रुपये लीटर

भोपाल: पेट्रोल 114.65 रुपये और डीजल 99.74 रुपये प्रति लीटर

इंदौर: पेट्रोल 114.61 और डीजल की 99.70 रुपये लीटर

कोलकाता: पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल 99.82 रुपये लीटर

चेन्नई: पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल 99.55 रुपये लीटर

मुंबई: पेट्रोल 111.21 और डीजल 97.83 रुपये लीटर

जयपुर: पेट्रोल 112.66 रुपये और डीजल 97.78 रुपये लीटर

पटना: पेट्रोल 112.70 रुपये और डीजल 99.87 रुपये लीटर

स्रोत: इंडियन ऑयल

CNG के 1 जुलाई के रेट

सुबह छह बजे तक सीएनजी के रेट में भी कोई बदलाव नहीं हुआ था। IGL की वेबसाइट पर दिए गए ताजा रेट के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दाम 83.09 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर थो। नोएडा एक किलो सीएनजी की कीमत 91.70, गाजियाबाद में 91.70, मुजफ्फरनगर में 91.58, मेरठ में 91.58, शामली में 91.58 रुपये थी। गुरूग्राम में भी सीएनजी के दाम 88.12 पर स्थिर हैं। रेवाड़ी में सीएनजी कीमत 87.70, करनाल में 87.43, कैथल में 88.43 रुपये प्रति किलो है।

जबकि, कानपुर में 1 किलो सीएनजी 94.42 में मिल रही है। वहीं, हमीरपुर में सीएनजी के रेट 94.42, फतेहपुर में 94.42, अजमेर में 92.44 और पाली में 92.44 रुपये किलो है। राजसमंद में सीएनजी की कीमत 92.44, महोबा में 89.42, बांदा में 89.42,चित्रकुट में 89.42 और हापुड में 92.70 रुपये प्रति किलो है। जबकि, ग्रेटर नोएडा में 91.70 रुपये।

बता दें मई 2026 में पेट्रोल और डीजल के दाम ताबड़तोड़ बढ़े। चार बार की बढ़ोतरी में अबतक ये करीब 7.50 रुपये लीटर महंगे हो चुके हैं। इसके अलावा सीएनजी के दाम में भारी बढ़ोतरी हुई है। मई में 10 दिनों से भी कम समय में तीन बार दाम बढ़े। घरेलू सिलेंडर के रेट भी युद्ध के दौरान 89 रुपये बढ़े। जबकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर करीब 1600 रुपये महंगा हो गया।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN