Home मनोरंजन समाचार Main Vaapas Aaunga BO Day 8: कॉकटेल 2 का दिखेगा असर, 8...

Main Vaapas Aaunga BO Day 8: कॉकटेल 2 का दिखेगा असर, 8 वें दिन फिल्म ने कमाए सिर्फ इतने

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/20/1200x900/neelmaFDhdffdgfhfddhtdd_1781925109781_1781925115008_a05350f8-3142-4ec6-83b0-36458afd5a61.jpg

इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ को लोगों और क्रिटिक्स से तारीफें मिल रही है। लेकिन थिएटर तक ऑडियंस नहीं। 8 दिनों में फिल्म ने इतने करोड़ कमा लिए हैं। आगे का रास्ता मुश्किल होने वाला है।

इम्तियाज अली अपनी कहानियों को शानदार तरीके से फिल्मों में उतारने के लिए जाने जाते हैं। उनकी पिछली फिल्मों को भी ऑडियंस ने इन्हीं कहानियों की वजह से पसंद किया है। अब बॉक्स ऑफिस पर उनके डायरेक्शन में बनी फिल्म मैं वापस आऊंगा बनी हुई है। फिल्म बहुत ही खूबसूरत मुद्दे पर बनी है। एक अनोखी प्रेम कहानी है, प्यार में बिछड़े हुए लोग सालों बाद जब मिलते हैं तो क्या होता है। फिल्म को फैंस लेकर क्रिटिक्स से तारीफें मिल रही हैं। लेकिन थिएटर तक वैसी ऑडियंस नहीं। इस फिल्म ने 8 दिनों में अब तक 14 करोड़ की कमाई की है।

अब तक कमाए इतने करोड़

फिल्म पाकिस्तान और भारत के दो ऐसे प्रेमियों की कहानी है जो सालों पहले मिले, प्यार हुआ और फिर देश का बटवारा हो गया। इस बटवारे में बीच साल गुजरते गए और जब मरने का वक्त आया तो दिल आखिरी दफा उसे देखने की चाह रखते हुए जिंदा रहा। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, शरवरी, दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना जैसे एक्टर्स ने अपने काम से छाप छोड़ दी है। वहीं कमाई की बात करें तो फिल्म दूसरे हफ्ते में भी ऑडियंस के लिए तरस रही है। अपने 8वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 1.90 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। वहीं भारत का नेट कुल कलेक्शन 14.15 करोड़ रुपए हो गया है।

फिल्मों से था कम्पटीशन

फिल्म बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल कर रही है उसकी एक वजह एक साथ रिलीज हुई कई फिल्में भी मानी जा रही हैं। इम्तियाज अली की फिल्म 12 जून को रिलीज हुई थी। इसके साथ मनोज बाजपायी की फिल्म गवर्नर आई थी। उससे पहले वाले हफ्ते में वरुण धवन की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है और कंगना रनौत की भारत भाग्य विधाता थिएटर पर बनीं हुईं थीं। अब इस हफ्ते शाहिद कपूर की फिल्म कॉकटेल रिलीज हुई है जिसने 13.50 करोड़ रुपए के साथ बेहतर ओपनिंग की है। ऐसे में फिल्म मैं वापस आऊंगा के मोटी कमाई के चांस कम हो गए हैं।

फिल्म मैं वापस आऊंगा का बजट

फिल्म मैं वापस आऊंगा का बजट करीब 70 करोड़ बताया गया है। फिल्म ने पहले हफ्ते में 14 करोड़ का कलेक्शन किया है। डिजिटल और सेटेलाइट्स राइट्स बेचे जाने के बाद भी फिल्म का बजट कलेक्ट करना मुश्किल टास्क होने वाला है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में लिखी गई फिल्मों की कमाई की जानकारी Sacnilk से ली गई है। हम इस खबर की सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN