Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/29/1200x900/Main_Vaapas_Aaunga_1782694101814_1782694101943_8a40cea6-147e-441c-bc4b-e7d7750eb752.pngएक ही दिन यानी शुक्रवार को एक साथ कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’, दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’ और विक्रम भट्ट की ‘हॉन्टेड 3डी इकोज ऑफ द पास्ट’ रिलीज हुई है। जाहिर ही कि ये तीनों ही फिल्में बड़े स्टार्स की हैं तो इनके बीच मुकाबला भी काफी तगड़ा रहा होगा।
Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 17: बॉक्स ऑफिस के लिए 12 जून का दिन बेहद खास रहा। एक ही दिन यानी शुक्रवार को एक साथ कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’, दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’ और विक्रम भट्ट की ‘हॉन्टेड 3डी इकोज ऑफ द पास्ट’ रिलीज हुई है। जाहिर ही कि ये तीनों ही फिल्में बड़े स्टार्स की हैं तो इनके बीच मुकाबला भी काफी तगड़ा रहा होगा। लेकिन थिएटर पर सबसे ज्यादा कमाल इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ दिखा रही है। ये फिल्म हर दिन बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। ऐसे में फिल्म ने रविवार को बंपर कमाई की। तो चलिए जानते हैं ‘मैं वापस आऊंगा’ ने अब तक कितना कलेक्शन कर चुकी है।
‘मैं वापस आऊंगा’ ने रविवार को मारा छक्का
इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ को रिलीज हुए 17 दिन हो गए हैं। इस फिल्म डे वन से ही बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमा रखा है। इस फिल्म में सभी कलाकारों ने अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीता है। ‘मैं वापस आऊंगा’ को क्रिटिक्स के साथ फैंस के भी शानदार रिव्यू मिले हैं। हमेशा ही तरह ही इम्तियाज ने एक बार फिर से अपनी फिल्म के जरिए फैंस का दिल जीता है। अब बात करते हैं कलेक्शन की तो ‘मैं वापस आऊंगा’ ने पहले दिन 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ऐसे में अब इसके रविवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने 17वें दिन 4.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। ऐसे में ‘मैं वापस आऊंगा’ का अबतक का कलेक्शन भारत में 46.30 करोड़ रुपये (नेट कलेक्शन) हो गया है।
| वीक 1 | 12.25 करोड़ रुपये |
|---|---|
| वीक 2 | 22.55 करोड़ रुपये |
| डे 15 | 2.75 करोड़ रुपये |
| डे 16 | 4.25 करोड़ रुपये |
| डे 17 | 4.50 करोड़ रुपये |
| टोटल कलेक्शन | 46.30 करोड़ रुपये |
डे वाइज देखें ‘मैं वापस आऊंगा’ का कलेक्शन
इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर टक्कर
फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में दिलजीत दोसांझ, शरवरी, वेदांग रैना और नसीरुद्दीन शाह जैसे कलाकार अहम किरदार में हैं। इस फिल्म का रिलीज के साथ ही कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ और ‘हॉन्टेड 3डी इकोज ऑफ द पास्ट’ से सामना हुआ। इसके अलावा पहले से ही वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ और राम चरण और जाह्नवी कपूर की ‘पेड्डी’ सिनेमाघरों में कब्जा जाए हुए थीं। वहीं, अब इसके सामने अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ और शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’ भी खड़ी हो गई है। ऐसे में इस सबके बीच तगड़ा कॉम्पिटिशन हो रहा है। इसके बावजूद ‘मैं वापस आऊंगा’ शानदार कमाई कर रही है।
(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




