Home BUSINESS NEWS HINDI MCX पर आज सोना महंगा, चांदी सस्ती; अब इतना हो गया 10...

MCX पर आज सोना महंगा, चांदी सस्ती; अब इतना हो गया 10 ग्राम गोल्ड का रेट, खरीदें या रुकें

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

घरेलू वायदा बाजार में गुरवार (2 जुलाई) को सोने और चांदी की कीमतों में मिली-जुली चाल देखने को मिली। ग्लोबल लेबल पर जहां ज्यादातर संकेत सकारात्मक रहे, वहीं एमसीएक्स पर अगस्त गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट 0.30% की गिरावट के साथ 1,44,001 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था, जबकि सितंबर सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट 0.27% मजबूत होकर 2,30,999 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। स्पॉट मार्केट में मांग के कारण ये कीमतें अलग-अलग दिशाओं में चलीं, हालांकि वैश्विक संकेत मजबूत बने रहे।

फेड के बयान और अमेरिकी रोजगार आंकड़ों का असर

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन केविन वॉर्श ने कहा कि महंगाई के रिस्क अब कम हो गए हैं। साथ ही, अमेरिका से आए रोजगार के आंकड़े भी उम्मीद से कमजोर रहे, जिससे यह संकेत मिलता है कि फेड इस साल बहुत तेजी से ब्याज दरों में बढ़ोतरी नहीं कर सकता है। हालांकि, वॉर्श ने यह भी स्पष्ट किया कि फेड मुद्रास्फीति को अपने 2% के लक्ष्य तक लाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

एडीपी के राष्ट्रीय रोजगार आंकड़ों के मुताबिक, जून में अमेरिकी निजी क्षेत्र में 98,000 नौकरियां बढ़ी हैं, जबकि मई में यह आंकड़ा 1,22,000 था। यह जून का आंकड़ा अनुमान (1,18,000) से काफी कम रहा है। अब बाजार की निगाहें आज जारी होने वाले जून के गैर-कृषि पेरोल (नॉनफार्म पेरोल) डेटा पर टिकी हैं, क्योंकि इसी से फेड की आने वाली मौद्रिक नीति की दिशा का अंदाजा लगेगा।

डॉलर और कच्चे तेल का रुख

डॉलर इंडेक्स 101 के स्तर से ऊपर बना हुआ है, जिससे विदेशी मुद्रा वाले निवेशकों के लिए सोना-चांदी महंगा हो रहा है। दूसरी तरफ, कच्चे तेल की कीमतों में और गिरावट आई है और ब्रेंट क्रूड 71 डॉलर प्रति बैरल के नीचे चला गया।

इसकी वजह यह है कि अमेरिका और ईरान के बीच कतर की राजधानी दोहा में हुर्मुज स्ट्रेट को लेकर अप्रत्यक्ष बातचीत हुई, हालांकि रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस बातचीत में क्षेत्र में स्थायी शांति स्थापित करने के लिए कोई बड़ी सफलता नहीं मिली है।

अभी खरीदें या और गिरावट का करें इंतजार

पृथवीफिनमार्ट कमोडिटी रिसर्च के मनोज कुमार जैन के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज गोल्ड को 4,040 और 3,994 डॉलर पर सपोर्ट तथा 4,122 और 4,164 डॉलर पर रेजिस्टेंस है, जबकि सिल्वर को 58.80 और 57.40 डॉलर पर सपोर्ट तथा 61.60 और 63.20 डॉलर पर रेजिस्टेंस है।

एमसीएक्स पर गोल्ड को 1,43,100 और 1,42,000 रुपये पर सपोर्ट तथा 1,45,500 और 1,46,650 रुपये पर रेजिस्टेंस है, और सिल्वर को 2,26,600 व 2,22,500 रुपये पर सपोर्ट तथा 2,34,400 व 2,38,000 रुपये पर रेजिस्टेंस है। अमेरिकी पेरोल डेटा से पहले जैन ने सोने और चांदी में हर बढ़त पर मौजूदा लॉन्ग पोजीशन से मुनाफा निकालने की सलाह दी है।

वहीं, इंडसइंड सिक्योरिटीज के जिगर त्रिवेदी को उम्मीद है कि एमसीएक्स गोल्ड अगस्त वायदा बढ़कर 1,45,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है, क्योंकि वैश्विक बाजारों का रुख सकारात्मक है।

एलकेपी सिक्योरिटीज के जतीन त्रिवेदी ने कहा कि सोने की चाल रुपये-डॉलर की गतिविधियों, अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों और वैश्विक जोखिम भावना पर निर्भर करेगी। उनके अनुसार, निकट अवधि के लिए इसकी ट्रेडिंग रेंज 1,40,000 से 1,42,500 रुपये के बीच देखी जा रही है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN