Source :- LIVE HINDUSTAN

Merritronix IPO को पहले दिन निवेशक खरीदने को आतुर दिखे हैं। आईपीओ 15 गुना से अधिक सब्सक्राइब किया गया है। ग्रे मार्केट में आईपीओ 90 रुपये के जीएमपी पर आज ट्रेड कर रहा है। 

Merritronix IPO को सब्सक्रिप्शन ओपनिंग के पहले दिन ही निवेशकों की तरफ से शानदार रिस्पॉन्स मिला है। आईपीओ पहले दिन यानी 1 जून 2026 को 15.96 गुना सब्सक्राइब किया गया था। इसमें रिटेल कैटगरी में 22.62 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। एनआईआई कैटगरी में आईपीओ को 21.63 गुना सब्सक्राइब किया गया है। बता दें, अभी निवेशकों के पास आज और कल यानी 3 जून तक दांव लगाने का मौका है। इस आईपीओ से जुड़ी सबसे अच्छी बात यह है कि ग्रे मार्केट में इसका प्रदर्शन काफी शानदार है।

क्या है आईपीओ का साइज और प्राइस बैंड? (Merritronix IPO Price Today)

इस आईपीओ का साइज 70.03 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 47 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। यह इश्यू पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित है। आईपीओ के लिए Merritronix ने 141 रुपये से 149 प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया है। वहीं, लॉट साइज 1000 शेयरों का बनाया गया है। निवेशकों को कम से कम 2000 शेयरों पर दांव लगाना होगा। जिसकी वजह से मिनिमम इनवेस्टमेंट 298000 रुपये है।

कितना चल रहा है जीएमपी? (Merritronix IPO GMP Today)

इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ आज 2 जून को 90 रुपये के प्रीमियम पर उपलब्ध है। 31 मई की तुलना में आईपीओ के जीएमपी में 2 रुपये का इजाफा हुआ है। आज का जीएमपी 60.40 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को दर्शाता है। बता दें, इस कंपनी के आईपीओ का सबसे कम जीएमपी 45 रुपये प्रति शेयर रहा है। वहीं, सबसे अधिक जीएमपी 93 रुपये रहा है। इस स्तर पर ग्रे मार्केट में आईपीओ 23 मई को था।

एंकर निवेशकों के लिए यह एसएमई आईपीओ 29 मई को ही खुल गया था। एंकर निवेशकों से कंपनी ने 19.91 करोड़ रुपये जुटाए थे। एंकर निवेशकों को जारी होने वाले 50 प्रतिशत शेयरों का लॉक इन पीरियड महज 30 दिन का ही है। वहीं, बाकि बचे 50 प्रतिशत का लॉक इन पीरियड 90 दिन का है।

आईपीओ के पैसों का क्या करेगी कंपनी? (IPO News)

कैपिटल एक्सपेंडिचर में 21.36 करोड़ रुपये खर्च करेगी। वर्किंग कैपिटल की फंडिंग में 21.95 करोड़ रुपये का उपयोग होगा। कंपनी द्वारा लिए गए कर्ज में 12.72 करोड़ रुपये का भुगतान कंपनी करेगी। बता दें, कंपनी की स्थापना 1988 में हुई थी। इस कंपनी की लिस्टिंग बीएसई एसएमई में होगी।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN