Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/03/1200x900/ravi_kishan_mirzapur_movie_1788441335029_3d4e8f85-587e-4bbe-bb90-6035d11f79ba_1788441338790_304cabcd-030d-416e-8a4d-775540ededa0_9e5c6c97-97e5-4bb3-87bd-a975c28db814_24020764-3f09-4c33-b18c-ddbb382d9d4a.pngमिर्जापुर द मूवी में रवि किशन की एंट्री हुई है। मिर्जापुर का एक मजबूत फैन बेस है। ऐसे मजबूत फैन बेस वाली फ्रेंचाइजी वाली फिल्म में रवि किशन ने अपनी एंट्री को लेकर क्या कहा? उन्होंने फिल्म में अपने किरदार को लेकर भी बात की है।
मिर्जापुर द मूवी कल यानी 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कमाल किया है। मिर्जापुर एक लोकप्रीय फ्रेंचाइजी है। इस लोकप्रीय फ्रेंचाइजी पर बनी फिल्म में रवि किशन की भी एंट्री हुई है। हाल ही में रवि किशन ने एक इंटरव्यू में बताया कि इतनी तगड़ी फैन फॉलोइंग वाली फ्रेंचाइजी में एंट्री का प्रेशर कैसा था? उन्होंने फिल्म में अपने किरदार के बारे में भी बात की।
मिर्जापुर में एंट्री पर क्या बोले रवि किशन?
एनडीटीवी के साथ खास बातचीत में रवि किशन ने मिर्जापुर में एंट्री को लेकर बात की। उन्होंने कहा, “तो इसका भौकाल पहले से ही बहुत बड़ा है। बहुत अच्छा लगा। कहानी सुनने के बाद, मैं बहुत उत्साहित था। मैं इसलिए उत्साहित था क्योंकि मुझे इसमें परफॉर्म करने के काफी मौके मिले हैं। मेरा फिल्म में एक लव एंगल भी है, जो कि बहुत ज्यादा दिलचस्प होने वाला है और आपको हैरान कर देगा।”
मिर्जापुर का हिस्सा होने पर महसूस हुआ प्रेशर?
एक्टर ने माना कि उन्हें इस फ्रेंचाइजी का पार्ट होने पर थोड़ा प्रेशर भी महसूस हुआ। उन्होंने कहा, “बिल्कुल, प्रेशर है। मिर्जापुर ओटीटी पर कल्ट बन चुका है। जब मैं इससे जुड़ा, तो मुझे लगा कि हां, मुझे इस दुनिया का हिस्सा बनना चाहिए, क्योंकि वो पहले से ही 10 सालों से इसमें हैं। हर कोई अपने किरदारों में पूरी तरह जम चुका है और इस क्षेत्र में बहुत सफल रहे हैं।”
भाषा और बोलने के ढंग से मिली मदद
रवि किशन ने आगे कहा, “मैं इस दुनिया में घुस रहा था, तो दवाब तो था ही। फिल्म की भाषा और बोल-चाल का ढंग से भी मुझे मदद मिली क्योंकि मैं उस दुनिया से आता हूं। अपने रोजाना जीवन में मैं ऐसे लोगों से मिलता हूं। मेरा चुनाव क्षेत्र गोरखपुर है और वहां के लोगों का प्यार ही मेरी ताकत है।”
बब्बन के किरदार के बारे में क्या बोले रवि किशन?
रवि किशन सीरीज में बब्बन बबुआ यादव का किरदार निभा रहे हैं। अपने किरदार के बारे में बात करते हुए रवि किशन ने कहा, “बब्बन के किरदार से आपको प्यार हो जाएगा। वो जबरदस्त है, लेकिन अलग भी है। वो अगला क्या कदम उठाएगा आप सोच भी नहीं पाएंगे, और ये इस किरदार की खूबसूरती है। मैं ज्यादा बता नहीं सकता, लेकिन हां मेरा रिएक्शन था वाह। एक चीज होती है एक्टर के सपने-उनमें से ये एक सपना है। एक एक्टर के सपने कभी खत्म नहीं होते।”
रवि किशन ने आगे कहा कि उन्होंने आज से पहले ऐसा रोल नहीं किया है। उन्होंने कहा, मैं हमेशा से ही अमरीश पुरी साहब और गब्बर सिंह का फैन रहा हूं। मुझे ऐसे किरदार बहुत पसंद हैं क्योंकि रावण हमेशा से ही एक निगेटिव फोर्स रहा है, लेकिन मेरा काम है कि मैं आपको इससे भी प्यार करा दूं।”
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




