Source :- LIVE HINDUSTAN
मिस यूनिवर्स 2026 की प्रतियोगिता के पहले ब्रह्मांड सुंदरी के सिर पर सजान के लिए नए ताज का अनावरण किया गया। वहीं अगर इस हेड पीस की बात करें तो पिछले 75 सालों में कई मौके आए जब एक से बढ़कर एक सुंदर क्राउन को मिस यूनिवर्स के सिर पर सजाया गया, जानें क्राउन का इतिहास।
मिस यूनिवर्स 2026 प्रतियोगिता 24 नवंबर को प्यूर्टो रिको में आयोजित की जाएगी। इस सौंदर्य प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए दुनियाभर के देशों की सुंदरियां शामिल होने के लिए पहुंच चुकी हैं। इस बीच ब्रह्मांड सुंदरी के सिर सजने वाले नये ताज का भी अनावरण कर दिया गया है। इस नये क्राउन की खासियत इसे पुराने बाकी क्राउन से अलग करती हैं। नये क्राउन से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया पर उपलब्ध है। जिसमे बताया गया है कि इस क्राउन में 3150 चमचमाते हीरों को जड़ा गया है। जिसे जॉर्ज विटेल्स ने डिजाइन किया है। बता दें कि ये मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का क्राउन इससे पहले कई बार बदला गया है और इस पर नीलम, पन्ना और हीरे जैसे कीमती पत्थरों को जड़कर तैयार किया गया था। 75 सालों में कई बार मिस यूनिवर्स के ताज को बदला गया है, जानें उन मिस यूनिवर्स के क्राउन का इतिहास और उससे जुड़ी दिलचस्प बातें।
मिस यूनिवर्स इंस्टाग्राम हैंडल पर दिखाया गया
साल 2026 की प्रतियोगिता के लिए तैयार किए गए मिस यूनिवर्स के क्राउन की पहली झलक मिस यूनिवर्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर दिखाई गई। इस ताज का नाम है ‘ द रेडिएंस ऑफ एन इटरनल लिगेसी ((The Radiance of an Eternal Legacy), जिसे मशहूर डिजाइन जार्ज विटेल्स और Maison d’OR ने मिलकर डिजाइन किया है। और इस पर लगे हीरे मिस यूनिवर्स के बीते हुए कल, आज और आने वाले कल की कहानी बयां करते हैं।
75 सालों में बदलता रहा मिस यूनिवर्स का क्राउन
मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के सफर में क्राउन का इतिहास भी वक्त के साथ बदलता रहता है। पिछले 75 सालों में 11 अलग-अलग डिजाइन के ताज सुंदरियों के सिर सज चुके हैं। आइए जानें उन 11 क्राउन की खासियत।
द रोमनोव इम्पीरियल न्यूपुशियल क्राउन
साल 1952 को मिस यूनिवर्स इतिहास का सबसे पहला ताज दिया गया था, जिसमें 1,529 हीरे जड़े थे। इसे फिनलैंड की आर्मी कुसेला ने जीता था।
द क्रिस्टियन मार्टेल क्राउन
इसे ‘मैटेलिक ब्रॉन्ज क्राउन’ भी कहा जाता था क्योंकि इसका डिजाइन पूरी तरह सॉलिड ब्रॉन्ज फिनिश में था। ये साल 1953 में आया था।
द स्टार ऑफ द यूनिवर्स क्राउन
इसके सबसे ऊपर एक चमकता हुआ सितारा था और इसमें लगभग 1,000 काले रंग के मोती जड़े हुए थे। इस क्राउन को 1954 से 1960 तक पहनाया गया।
द राइनस्टोन क्राउन
1961-1962 के बीच पेजेंट के 10 साल पूरे होने पर इसे राइनस्टोन से तैयार किया गया था।
द कोवेंट्री क्राउन
यह सबसे लंबे समय तक चलने वाले ताजों में से एक था, जिसे 1963 से 2001 के सुंदरियों के सिर पर सजाया गया। इस ताज के बीच में एक महिला की मूर्ति बनी हुई थी जो हाथ में राजदंड पकड़े हुए थी।
द मिकिमोतो फीनिक्स क्राउन
ये क्राउन 2002 से 2008 और 2017 से 2018 के बीच पहनाया गया। अपनी बेहतरीन कारीगरी और हीरे-मोतियों की सजावट के लिए यह क्राउन काफी पॉपुलर हुआ था।
द सीएओ क्राउन
साल 2008 में वियतनाम में डिजाइन किए गए इस ताज में 1,000 कीमती पत्थर और रंग-बिरंगे हीरे जड़े थे। लेकिन अगले ही साल इसे हटा दिया गया था क्योंकि इसकी डिजाइन ज्यादातर वियतनामी कल्चर से प्रेरित थी।
द डायमंड नेक्सस पीस क्राउन
साल 2009 से 2013 के बीच एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने के मकसद से इस ताज में सिंथेटिक रूबी का इस्तेमाल किया गया था।
द डीआईसी क्राउन (2014-2016)
न्यूयॉर्क के मैनहट्टन शहर की स्काईलाइन से प्रेरित इस ताज को बनाने में 10 कारीगरों को 4 महीने लगे थे। क्राउन में 5 बड़े टोपाज के पत्थरों का इस्तेमाल किया गया है, इसके अलावा कई खूबसूरत क्रिस्टल इस क्राउन में जड़े गए हैं।
द मौवाड पावर ऑफ यूनिटी क्राउन (2019-2021)
इस ताज में 62.83 कैरेट का एक बड़ा डायमंड जड़ा गया था। मौवाद क्राउन 18-कैरेट सोने से बना था और इस पर 1725 हीरों को जड़ा गया था। वहीं सात महाद्वीप के मजबूत बंधन को इस ताज पर दिखाया गया था। इस ताज को साल 2021 में हरनाज संधू ने पहना था।
द मौवाड फोर्स फॉर गुड क्राउन
यह क्राउन नीले नीलम और सफेद हीरों से जड़ा था। नीलम का वजन 110 कैरेट था तो वहीं 48 कैरेट के हीरे जड़े गए थे। इस ताज को 2023 और 2024 में सुंदरियों को पहनाया गया था।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



