Source :- LIVE HINDUSTAN
MIVI One 5G Flipkart Big Billion Days Sale में 11,999 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर मिलेगा। इसमें Snapdragon 4 Gen 2, 120Hz डिस्प्ले, 6000mAh बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
टेक ब्रैंड MIVI ने भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में अपना पहला स्मार्टफोन MIVI One 5G लॉन्च करने के बाद अब Flipkart Big Billion Days Sale के लिए ऑफर्स की घोषणा की है। कंपनी का यह नया 5G स्मार्टफोन सेल के दौरान 11,999 रुपये के शुरुआती इफेक्टिव प्राइस पर खरीदा जा सकेगा। MIVI One 5G को कंपनी ने ‘Pretty Powerful’ टैगलाइन के साथ पेश किया है, जिसमें डिजाइन के साथ परफॉर्मेंस और रोजमर्रा के इस्तेमाल पर फोकस किया गया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
Flipkart Big Billion Days Sale में MIVI One 5G के 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल का इफेक्टिव प्राइस 11,999 रुपये होगा। इसकी ओरिजिनल कीमत 14,999 रुपये है और सेल प्राइस में 1,000 रुपये का बैंक ऑफर भी शामिल है। वहीं 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल का इफेक्टिव प्राइस 13,499 रुपये होगी। इसकी ओरिजिनल कीमत 15,999 रुपये है और इसमें 1,500 रुपये का बैंक ऑफर शामिल है।
बैंक ऑफर्स और डिस्काउंट के साथ छूट
फोन का टॉप मॉडल 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। इसकी ओरिजिनल कीमत 16,999 रुपये है, जबकि Big Billion Days Sale में बैंक ऑफर और बाकी डिस्काउंट के बाद इसका इफेक्टिव प्राइस 14,999 रुपये होगा। कंपनी के मुताबिक सभी इफेक्टिव प्राइसेज में बैंक ऑफर शामिल हैं। बैंक ऑफर की उपलब्धता और शर्तें Flipkart तथा पार्टनर बैंक के नियमों पर डिपेंड करेंगी।
MIVI One 5G की अर्ली एक्सेस सेल 8 अक्टूबर, 2026 को रात 12 बजे शुरू होगी। इस सेल का एक्सेस एलिजिबल Flipkart Plus, VIP और Black मेंबर्स और चुनिंदा कार्डहोल्डर्स को मिलेगा। इसके बाद सभी ग्राहकों के लिए फोन की ओपन सेल 9 अक्टूबर, 2026 से शुरू होगी।
ऐसे हैं Mivi One 5G के स्पेसिफिकेशंस
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो MIVI One 5G में 4nm Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 5G Mobile Platform दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह अपने सेगमेंट का Snapdragon-powered 5G स्मार्टफोन है। फोन में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इससे स्क्रॉलिंग और सामान्य इस्तेमाल में बेहतर स्मूथनेस मिलने की उम्मीद है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 50MP डुअल रियर कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। स्टोरेज के लिए सभी मॉडल में 128GB क्षमता मिलती है, जबकि RAM के तीन विकल्प 4GB, 6GB और 8GB हैं।
MIVI One 5G Stock Android 16 पर चलता है। इसके अलावा फोन में IP64 रेटिंग, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और MIVI ClearTalk नॉइज-रिडक्शन टेक्नोलॉजी दी गई है। फोन को Blue, Pink, Green, Burgundy और Navy Blue कलर्स में खरीदा जा सकेगा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



