Source :- LIVE HINDUSTAN
Motorola Edge 70 Pro+ भारत में लॉन्च हो गया है, जिसमें 50MP क्वॉड कैमरा सिस्टम, 6500mAh बैटरी, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर दिया गया है। इसे खास डिस्काउंटेड प्राइस पर खरीदा जा सकेगा।
टेक कंपनी Motorola ने भारत में अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च कर दिया है। कंपनी इसे 2026 का सबसे स्टाइलिश ‘फ्लैगशिप किलर’ फोन कह रही है, जो शानदार कैमरा, प्रीमियम डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और एडवांस AI फीचर्स के साथ आया है। इसका इफेक्टिव प्राइस 44,999 रुपये रखा गया है, जिससे यह प्रीमियम सेगमेंट में Oppo और Vivo जैसे ब्रैंड्स के कैमरा फोन्स को सीधी टक्कर दे सकता है। आइए आपको इसके फीचर्स के बारे में विस्तार से बताते हैं।
Motorola Edge 70 Pro+ का सबसे बड़ा हाइलाइट इसका Quad 50MP Pro-Grade कैमरा सिस्टम है। फोन में 50MP Sony LYTIA 710 प्राइमरी सेंसर दिया गया है, जिसे खास तौर से लो-लाइट फोटोग्राफी के लिए डिजाइन किया गया है। इसके साथ 50MP का 3.5x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है, जो 50x Super Zoom Pro सपोर्ट करता है। वहीं 50MP Ultra-Wide + Macro Vision कैमरा और 50MP Auto Focus सेल्फी कैमरा भी शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि motoAI के साथ फोटोज में बेहतर डीटेल्स, एक्युरेट कलर्स और बेहतर डायनमिक रेंज मिलती है।
प्रीमियम फिनिश वाला अनोखा डिजाइन
डिजाइन के मामले में भी Motorola ने कुछ नया करने की कोशिश की है। कंपनी ने Collections by Motorola सीरीज के साथ फोन को Satin-Luxe, Sculpted Wood और Twill Inspired फिनिश में लॉन्च किया है। Pantone Color Institute के साथ पार्टनरशिप में तैयार किए गए ये कलर और फिनिश फोन को एक अलग फील देते हैं। केवल 190 ग्राम वजन और लगभग 7mm की पतली बॉडी के साथ यह स्मार्टफोन प्रीमियम एक्सपीरियंस देने का दावा करता है।
ऐसे हैं Edge 70 Pro+ के बाकी स्पेसिफिकेशंस
फोन में 6.8 इंच का Super HD+ Extreme AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 1.5K रिजॉल्यूशन और 5200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। Pantone Validated डिस्प्ले, HDR10+, 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट और 10-बिट कलर डेप्थ के साथ यह स्क्रीन वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग और कंटेंट क्रिएशन के लिए बेहतरीन है। Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन और Smart Water Touch फीचर भी इसका हिस्सा हैं।
परफॉर्मेंस की बात करें तो Motorola Edge 70 Pro+ में MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर दिया गया है। यह चिपसेट ऑन-डिवाइस AI प्रोसेसिंग को बेहतर बनाने के लिए तैयार किया गया है। फोन में 12GB LPDDR5X RAM और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है। साथ ही बड़ा वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम लंबे समय तक गेमिंग और मल्टीटास्किंग के दौरान डिवाइस को ठंडा रखने में मदद करता है।
वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट
Edge 70 Pro+ में 6500mAh की Silicon-Carbon बैटरी दी गई है। दावा किया गया है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर 51 घंटे तक का बैकअप दे सकता है। इसके साथ 90W TurboPower फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी इसमें मिलता है। कंपनी के मुताबिक, केवल 9 मिनट की चार्जिंग से 12 घंटे तक का बैकअप मिल सकता है। डिवाइस Android 16 आधारित Hello UI पर चलता है और इसमें moto ai 2.0 दिया गया है।
AI फीचर्स की बात करें तो NEXT MOVE, Recall, Remember This, AI Playlist Studio, AI Image Studio, Sketch to Image और Perplexity इंटीग्रेशन जैसे फीचर्स यूजर्स को ज्यादा स्मार्ट और पर्सनलाइज्ड अनुभव देते हैं। कंपनी इस फोन को 3 साल के Android OS अपग्रेड और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है। फोन को IP68 और IP69 रेटिंग के साथ पेश किया गया है और MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन भी दिया गया है।
इतनी रखी गई है Edge 70 Pro+ की कीमत
भारत में Motorola Edge 70 Pro+ का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 47,999 रुपये कीमत पर लॉन्च किया गया है। हालांकि बैंक ऑफर्स और बाकी बेनिफिट्स के बाद इसका इफेक्टिव प्राइस 44,999 रुपये रह जाएगा। फोन की सेल 11 जून, 2026 से Flipkart, Motorola India की वेबसाइट और देशभर के चुनिंदा रीटेल स्टोर्स पर शुरू होगी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN





