Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Netflix Release: नेटफ्लिक्स पर आई एंटरटेनमेंट की सुनामी, रिलीज हुईं ये 10...

Netflix Release: नेटफ्लिक्स पर आई एंटरटेनमेंट की सुनामी, रिलीज हुईं ये 10 धमाकेदार फिल्में-सीरीज

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/07/1200x900/Netflix_Release_1786091185010_1786091199459_8ab5c3cf-7fca-4525-804b-ee67beb32fcd.jpg

नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते एनिमेशन फिल्मों से लेकर डॉक्यूमेंट्री और सस्पेंस थ्रिलर से भरी वेब सीरीज तक काफी कुछ आने वाला है।

Netflix Release: ओटीटी लवर्स को हमेशा ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज का बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में ये हफ्ता बेहद खास होने वाला है। नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते एनिमेशन फिल्मों से लेकर डॉक्यूमेंट्री और सस्पेंस थ्रिलर से भरी वेब सीरीज तक काफी कुछ आने वाला है। तो चलिए जानते हैं इस वीक की नेटफ्लिक्स अपकमिंग लिस्ट के बारे में…

1- मैं वापस आऊंगा

फिल्ममेकर इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। ये फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दर्शकों ने इस फिल्म को काफी पसंद किया था। मूवी में वेदांग रैना, शरवरी और नसीरुद्दीन शाह लीड रोल में हैं।वहीं, अब ये भारत-पाकिस्तान के बंटवारे की पृष्ठभूमि पर बनी ये लव स्टोरी 7 अगस्त से Netflix पर स्ट्रीम कर दी गई है।

2- ‘डेथ इंक.’ सीजन 4

स्पेनी कॉमेडी वेब सीरीज ‘डेथ इंक.’ का आखिरी सीजन 7 अगस्त 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो गया है। इस फाइनल सीजन में कुल 6 एपिसोड हैं। मूवी में कार्लोस अरेसेस, अमाया सालामानका, साल्वा रीना और डिएगो मार्टिन जैसे कलाकार हैं।

3- द लास्ट हाउस

चार लोगों का एक परिवार अचानक अपने घर के अंदर बंद हो जाता है और बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं बचता। उन्हें अपने घटते रिसोर्स और उस रहस्यमयी, मंडराते खतरे से बचने के लिए मिलकर काम करना होगा जो उन्हें फंसाए हुए है। ये एक अमेरिकी हॉरर साइंस फिक्शन मूवी है। ये फिल्म आज ये यानी 7 अगस्त 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।

4- ऑपरेशन सफेद सागर

इसकी कहानी भारत और पाकिस्तान के बीच कारगिल युद्ध से शुरू होती है। ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायु सेना द्वारा चलाया गया एक ऐतिहासिक हवाई अभियान था।सीरीज को ओनी सेन ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म आज ये यानी 7 अगस्त 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।

5-अवर स्टिकी लव

ये एक रोमांटिक कोरियन ड्रामा सीरीज है। इसमें दिखाया गया है कि एक वकील अपनी याददाश्त खो देता है और एक बॉक्सिंग कोच के साथ रहने लगती है जो उसका बॉयफ्रेंड होने का दावा करता है। क्या यह स्टिकी सिचुएशन असली प्यार में बदल सकती है? ये सीरीज आज ये यानी 7 अगस्त 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।

6- मिक्की 17

बोंग जून हो द्वारा निर्देशित मिक्की 17 एक साइंस-फिक्शन ब्लैक कॉमेडी फिल्म है। ये एडवर्ड एश्टन के उपन्यास ‘मिक्की 7’ पर आधारित है और इसमें मुख्य भूमिका रॉबर्ट पैटिनसन ने निभाई है। ये फिल्म जो 7 मार्च 2025 को रिलीज हुई थी। वहीं, अब ये साइंस-फिक्शन ‘मिकी 17’ भारत में 7 अगस्त 2025 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है।

7- रिकी गेरवाइस एली कैट्स

रिकी गेरवाइस एली कैट्स एक एनिमेटेड कॉमेडी मूवी है। इसमें जंगली बिल्लियों के सड़कों पर हंगामा मचाने से अजीबोगरीब हादसे दिखाए जाते हैं। ये सीरीज आज ये यानी 7 अगस्त 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।

8- इधयम मुरली

बॉक्स ऑफिस के बाद अब ओटीटी पर तमिल ‘इधयम मुरली’ ने ओटीटी पर दस्तक दे दी है। ‘इधयम मुरली’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 7 अगस्त को रिलीज कर दी गई है। फिल्म को तमिल के साथ ही हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम जैसी भाषाओं में भी देखा जा सकता है।

9- लव हर्ट्स

लव हर्ट्स एक अमेरिकी एक्शन कॉमेडी फिल्म है। के हुई क्वान, एरियाना डीबोस, डैनियल वू स्टारर ये फिल्म 7 अगस्त 2025 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है।

10- द रिबन हीरो

द रिबन हीरो 8 अगस्त 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। ये एक आगामी जापानी एनीमे फिल्म है। यह ओसामू तेजुका की प्रसिद्ध क्लासिक मंगा “प्रिंसेस नाइट” (Princess Knight) से प्रेरित है और इसे ट्विन इंजन ने डायरेक्ट किया है। ये सीरीज 8 अगस्त 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN