Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/02/1200x900/Goat_1780396007083_1780396011101_364631ea-c151-4758-91f8-d10727cb8ee3.jpg

Netflix in Hindi: परिवार के साथ घर बैठे कुछ ऐसा देखना है जिसमें मजा भी हो और एक अच्छा सा मैसेज भी, तो ओटीटी जायंट नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म गोट आपके ही लिए है।

सोनी पिक्चर्स एनिमेशन द्वारा तैयार की गई फिल्म गोट (Goat) OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर नंबर 5 पर ट्रेंड कर रही है। कहानी बकरी के एक ऐसे बच्चे की है जो जानवरों की दुनिया में होने वाले बास्केटबॉल कॉम्पटिशन को जीतकर अपना नाम रोशन करना चाहता है। बचपन से ही इस बकरी के बच्चे (विल) की प्रेरणा एक पैंथर रही है। वह हमेशा से इस कॉम्पटिशन की तैयारी करता रहा है, लेकिन कहानी में ट्विस्ट यह है कि रोरबॉल नाम का यह बास्केटबॉल कॉम्पटिशन सिर्फ बड़े साइज के जानवरों के बीच होता है। विक का कद छोटा और दुबला पतला है, इसीलिए सभी उसके इस सपने का मजाक बनाते हैं।

क्या है फिल्म गोट की कहानी?

विल का सपना जब टूटने ही वाला होता है, तब उसकी पसंदीदा बास्केटबॉल टीम में कुछ ऐसा होता है जो उसके लिए बड़ा मौका साबित होता है। टीम का प्रदर्शन खराब होने लगता है और टीम की मालिक को एक ऐसे खिलाड़ी की जरूरत है जो कम पैसों में अच्छा खेल दिखा सके। टीम की कैप्टन (वही पैंथर जो विल की बचपन से प्रेरणा रही है) इस बात से सख्त नाखुश है। लेकिन अब जब विल का टीम में चुनाव हो चुका है तो उसके पास उसके साथ खेलने के अलावा कोई चारा भी नहीं है। लेकिन क्या विल अपने आप को साबित कर पाएगा? यही फिल्म की कहानी है।

क्या सीख देती है यह फिल्म?

यह फिल्म सीख देती है कि शारीरिक बनावट या कमजोरियां आपके बड़े सपनों के आड़े नहीं आनी चाहिए। जब पूरी दुनिया और खुद आपकी टीम के खिलाड़ी आप पर शक कर रहे हों, तब आपको खुद के हुनर और मेहनत पर भरोसा करना चाहिए। फिल्म सीख देती है कि जैसे विल रूढ़िवादिता को तोड़कर आगे बढ़ता है, वैसे ही आपको भी दुनिया के सुनी-सुनाई बातों और परंपराओं पर भरोसा नहीं करके अपने हुनर और हौसले पर यकीन करना चाहिए। अगर इस हफ्ते अपने परिवार के साथ बैठकर कुछ मजेदार और सीख देने वाला देखना चाहते हैं, तो नेटफ्लिक्स पर आई यह फिल्म आपके लिए बेस्ट चॉइस होगी।

गोट की IMDb रेटिंग और खासियत?

तकरीबन 1 घंटे 40 मिनट की इस फिल्म की IMDb पर रेटिंग 6.7 है। इस फिल्म को मशहूर NBA बास्केटबॉल चैंपियन स्टीफन करी ने प्रोड्यूस किया है और उन्होंने फिल्म में एक जिराफ ‘लेनी’ के किरदार को आवाज भी दी है। कम लोगों को पता है कि जिस सोनी पिक्चर्स एनिमेशन ने इस फिल्म को तैयार किया है, वही इससे पहले ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स’ को भी बना चुका है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN