Home - Nothing Phone (4b) लॉन्च! 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ AI...

Nothing Phone (4b) लॉन्च! 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ AI का मजा भी; इतनी है कीमत

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Nothing ने अपना नया Phone (4b) लॉन्च कर दिया है, जिसमें 6000mAh बैटरी, Snapdragon 6 Gen 4, 50MP OIS कैमरा और 120Hz AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसकी कीमत 30 हजार रुपये से कम रखी गई है। 

लंदन की टेक कंपनी Nothing ने अपनी नई (b) सीरीज की शुरुआत करते हुए Nothing Phone (4b) लॉन्च कर दिया है। कंपनी का कहना है कि यह फोन उन यूजर्स के लिए तैयार किया गया है जो कम कीमत में Nothing का प्रीमियम डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और AI फीचर्स का एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं। फोन में ट्रांसपेरेंट डिजाइन, नया Glyph Bar, बड़ी बैटरी और 50MP कैमरा जैसे कई अट्रैक्टिव फीचर्स दिए गए हैं।

Nothing Phone (4b) का सबसे बड़ा हाइलाइट इसका सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट डिजाइन है। इस बार कंपनी ने फोन में पहले से ज्यादा रिफाइंड Glyph Bar दिया है, जो कॉल, नोटिफिकेशंस और अन्य अलर्ट के दौरान अलग-अलग विजुअल एक्सपीरियंस देता है। यह स्मार्टफोन Black, White और Blue तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।

Snapdragon 6 Gen 4 और अब तक की सबसे बड़ी बैटरी

धाकड़ परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो बेहतर परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी देने का दावा करता है। चाहे रोज के काम हों, मल्टीटास्किंग या फिर गेमिंग, यह चिपसेट सभी जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। नए फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह अब तक किसी भी Nothing स्मार्टफोन में दी गई सबसे बड़ी बैटरी है, जिससे यूजर्स को लंबा बैकअप मिलेगा।

120Hz Super AMOLED डिस्प्ले और 50MP कैमरा

Nothing Phone (4b) में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है। हाई रिफ्रेश रेट के चलते स्क्रॉलिंग, सोशल मीडिया ब्राउजिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग का एक्सपीरियंस ज्यादा स्मूद और बेहतर होगा। वहीं, फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का OIS सपोर्ट वाला प्राइमरी कैमरा दिया गया है। कंपनी के मुताबिक इसमें फ्लैगशिप-लेवल कम्प्यूटेशनल फोटोग्राफी टेक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे कम रोशनी में भी बेहतर फोटोज क्लिक की जा सकेंगी।

वीडियो रिकॉर्डिंग के शौकीनों के लिए फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी सपोर्ट करता है, जिससे हाई-क्वॉलिटी वीडियो शूट किए जा सकते हैं।

AI फीचर्स और ChatGPT का नेटिव सपोर्ट

साथ ही Nothing Phone (4b) में कंपनी ने Essential AI फीचर्स का पूरा पैकेज दिया है। इसकी खास बात यह है कि फोन में ChatGPT का नेटिव इंटीग्रेशन भी मिलता है, जिससे यूजर्स कई AI बेस्ड टास्क सीधे अपने स्मार्टफोन पर ही आसानी से कर सकेंगे।

इतनी रखी गई है कीमत

Nothing Phone (4b) का इफेक्टिव प्राइस 29,999 रुपये रखा गया है। यह स्मार्टफोन 14 जुलाई से Flipkart और देशभर के प्रमुख ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN