Home - Nothing ने खोला पिटारा! Phone (4a), (4a) Pro सस्ते; इयरबड्स, वॉच और...

Nothing ने खोला पिटारा! Phone (4a), (4a) Pro सस्ते; इयरबड्स, वॉच और चार्जर्स पर भी बंपर छूट

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Flipkart GOAT Sale 2026 के दौरान Nothing ने अपने स्मार्टफोन्स, इयरबड्स, स्मार्टवॉच और एक्सेसरीज पर खास ऑफर्स की घोषणा की है। इस सेल में Nothing Phone (4a) सीरीज पर खास छूट मिलने वाली है।

टेक ब्रैंड Nothing ने Flipkart GOAT Sale 2026 के लिए अपने स्मार्टफोन्स, ऑडियो प्रोडक्ट्स, स्मार्टवॉच और एक्सेसरीज पर कई अट्रैक्टिव ऑफर्स देने की घोषणा की है। यह सेल 3 जुलाई से 9 जुलाई 2026 तक चलेगी, जिसमें ग्राहकों को बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस का भी फायदा मिलेगा। फोन्स के अलावा कंपनी के एक्सेसरीज भी सस्ते होने वाले हैं।

Phone (4a) सीरीज पर सबसे बड़ी छूट

Nothing ने बताया है कि Flipkart GOAT Sale के दौरान Nothing Phone (4a) को 32,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकेगा। इस ऑफर में एलिजिबल बैंक कार्ड से EMI ट्रांजैक्शन करने पर 4,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा, पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 3,000 रुपये तक का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस भी दिया जाएगा। Nothing Phone (4a) में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर, 50MP OIS प्राइमरी कैमरा, 50MP पेरिस्कोप कैमरा, नया Glyph Bar, Nothing OS 4.1, AI फीचर्स और 1.5K AMOLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

वहीं, Nothing Phone (4a) Pro को Flipkart GOAT Sale में 41,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन पर एलिजिबल बैंक कार्ड से EMI ट्रांजैक्शन करने पर 5,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा, ग्राहक 3,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी ले सकते हैं। इसमें Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर, 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 1.5K AMOLED डिस्प्ले, कंपनी का फ्लैगशिप Glyph Matrix डिजाइन और 140x तक जूम सपोर्ट वाला एडवांस कैमरा सिस्टम मिलता है। इसके साथ मेटल यूनिबॉडी डिजाइन भी दिया गया है।

ऑडियो प्रोडक्ट्स पर भी खास ऑफर्स

सेल के दौरान Nothing Ear (a) को 4,999 रुपये, Nothing Ear को 7,999 रुपये और Nothing Ear (Open) को 9,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं Nothing Headphone (1) की कीमत 3 जुलाई से 5 जुलाई तक 16,999 रुपये रहेगी, जबकि 6 जुलाई से 9 जुलाई के बीच इसकी कीमत बढ़कर 17,999 रुपये हो जाएगी।

CMF के इन प्रोडक्ट्स को सस्ते में खरीदें

Nothing के सब-ब्रैंड CMF के ऑडियो प्रोडक्ट्स भी सेल में छूट पर मिलेंगे। CMF Buds 2 की कीमत शुरुआती तीन दिनों के लिए 2,399 रुपये और बाद में 2,499 रुपये रहेगी। CMF Buds 2A क्रम से 1,699 रुपये और 1,799 रुपये में उपलब्ध होंगे, जबकि CMF Buds 2+ की कीमत 2,599 रुपये और बाद में 2,699 रुपये होगी। इसके अलावा CMF Buds Pro 2 को 3,399 रुपये और CMF Headphone Pro को 5,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

वहीं, वियरेबल्स की बात करें तो CMF Watch Pro 2 शुरुआती तीन दिनों के लिए 3,999 रुपये में मिलेगी, जबकि 6 जुलाई से इसकी कीमत 4,199 रुपये हो जाएगी। साथ ही ग्राहक CMF Watch 3 Pro सेल के दौरान 5,999 रुपये में खरीद पाएंगे।Flipkart GOAT Sale में CMF 33W Charger को 899 रुपये, CMF 65W Charger को 2,499 रुपये और Nothing 45W Charger को 2,299 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN