Home rss world hindi NSA अजीत डोभाल को अमेरिकी कोर्ट ने समन भेजने का दिया आदेश,...

NSA अजीत डोभाल को अमेरिकी कोर्ट ने समन भेजने का दिया आदेश, भारत का मुंहतोड़ जवाब

10
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अमेरिकी कोर्ट ने दिल्ली की अदालत के जरिए से न सिर्फ एनएसए अजीत डोभाल, बल्कि रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) के पूर्व चीफ सामंत गोयल को समन भेजने का आदेश दिया था। इस पर भारत ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा कि हम ऐसे केस को खारिज करते हैं।

अमेरिकी कोर्ट के एनएसए डोभाल को समन भेजने वाले मामले को विदेश मंत्रालय ने बेबुनियाद केस बताते हुए खारिज कर दिया है (PTI)

अमेरिका की एक कोर्ट ने खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की ओर से दायर किए गए एक केस के सिलसिले में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल को समन भेजने का आदेश दिया है। इस पर भारत ने अब मुंहतोड़ जवाब देते हुए पलटवार किया। अमेरिकी कोर्ट के एनएसए डोभाल को समन भेजने वाले मामले को विदेश मंत्रालय ने बेबुनियाद केस बताते हुए खारिज कर दिया है।

दरअसल, अमेरिकी कोर्ट ने दिल्ली की अदालत के जरिए से न सिर्फ एनएसए अजीत डोभाल, बल्कि रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) के पूर्व चीफ सामंत गोयल को समन भेजने का आदेश दिया था। इस पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल से जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, ”मैंने पहले भी कहा है कि हम ऐसे बेबुनियाद केस को खारिज करते हैं।”

अमेरिका के न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले की एक जिला कोर्ट ने यह आदेश 13 नवंबर को जारी किया था। इसमें अपने क्लर्क से कहा था कि अजीत डोभाल के लिए पटियाला हाउस जिला अदालत और सामंत गोयल के लिए द्वारका और तीस हजारी कोर्ट में समन और उससे जुड़े डॉक्युमेंट्स भेजे जाएं। अदालत ने दोनों को दिल्ली की अदालतों के जरिए समन भेजने के लिए कहा था।

अमेरिकी जिला अदालत की जज कैथरीन पोल्क फैला के अपने एक आदेश में कहा है, ”कोर्ट इस कोर्ट में पेंडिंग इस सिविल केस में डिफेंडेंट्स पर प्रोसेस की सर्विस करने में भारतीय कोर्ट्स की मदद के लिए रिस्पेक्टिवली रिक्वेस्ट करती है।” हेग कन्वेंशन और इंडियन कोड ऑफ सिविल प्रोसीजर (CPC) का हवाला देते हुए फैला ने कहा कि विदेशी अदालतें भारतीय कोर्ट्स के जरिए डोभाल और गोयल को समन भेज सकते हैं। अमेरिकी कोर्ट ने कहा कि हेग कन्वेंशन के तहत भारत की सेंट्रल अथॉरिटी के जरिए समन भेजने की कोशिश भी की गई, लेकिन उसमें सफलता नहीं मिली। उसे खारिज कर दिया गया।

खालिस्तानी ने हमले में हर्जाने की मांग की है

बता दें कि अमेरिका में रहकर जहर उगलने वाला खालिस्तानी आतंकी पन्नून ने अपने पर हुए कथित हमले के लिए हर्जाने की मांग की है और इसी को लेकर अमेरिकी कोर्ट में एक सिविल मुकदमा दायर किया हुआ है। उसके संगठन सिख्स फॉर जस्टिस (SFJ) को भारत में बैन किया गया है। अपने केस में उसने अजीत डोभाल पर RAW के साथ मिलकर हत्या करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। पिछले महीने भी अमेरिकी कोर्ट ने वॉशिंगटन में भारतीय दूतावास के जरिए से डोभाल और गोयल को समन देने का प्रयास किया था। हालांकि, इसमें उसे सफलता नहीं मिल सकी थी। ऐसे में अब वह दिल्ली की कोर्ट के जरिए से दोनों को समन देने की कोशिश में लगा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN