Source :- LIVE HINDUSTAN
NSE IPO details: एनएसई आईपीओ पर दांव लगाने का आज आखिरी दिन है। आईपीओ का जीएमपी लगातार घट रहा है। जोकि किसी भी निवेशक के लिए चिंता का विषय हो सकता है। मौजूदा जीएमपी 50 रुपये के नीचे आ गया है। ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या पहले ही आईपीओ निवेशकों को सरप्राइज कर देगा। बता दें, आईपीओ दो दिन में 100 प्रतिशत सब्सक्राइब किया जा चुका है।
ग्रे मार्केट से रेड सिग्नल? (NSE IPO GMP Today)
इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ आज 48 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। मौजूदा जीएमपी करीब 3 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन का संकेत दे रहा है। एक वक्त पर ग्रे मार्केट में आईपीओ 300 रुपये से अधिक के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था। बता दें, बीते कुछ दिनों में एनएसई के आईपीओ के जीएमपी में तेज गिरावट देखने को मिली है।
17 सितंबर को खुला था आईपीओ (NSE IPO last Date to Bid)
एनएसई का आईपीओ रिटेल निवेशकों के लिए 17 सितंबर को खुल गया था। इनवेस्टर्स के पास आईपीओ पर 21 सितंबर यानी आज तक दांव लगाने का मौका था। इस आईपीओ का प्राइस बैंड कंपनी ने 1700 रुपये से 1785 रुपये प्रति शेयर तय किया है। आईपीओ का लॉट साइज 8 शेयरों का है। जिसकी वजह से निवेशकों कम से कम 14280 रुपये का दांव लगाना होगा। बता दें, कर्मचारियों को कंपनी की तरफ से एक शेयर पर 170 रुपये की छूट दी गई है।
एंकर निवेशकों के लिए यह आईपीओ 16 सितंबर को खुला था। एंकर इनवेस्टर्स से कंपनी ने कुल 6746.18 करोड़ रुपये जुटाए थे।
निवेशकों की तरफ से हो रही है बिकवाली (NSE IPO Details)
एनएसई के आईपीओ में सिर्फ मौजूदा निवेशकों की तरफ से बिकवाली हो रही है। आईपीओ का साइज 22561.57 करोड़ रुपये का है। ऑफर फार सेल के जरिए कंपनी 12.64 करोड़ शेयर जारी करेगी। यह इश्यू पूरी तरह से ओएफएस पर आधारित है।
पहले दो दिन आईपीओ को लेकर निवेशकों में उत्साह बना रहा। आईपीओ रिटेल कैटगरी में 0.69 प्रतिशत सब्सक्राइब किया गया। वहीं, क्यूआईबी में 1.32 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। एनआईआई में आईपीओ को कुल 1.46 गुना बोलियां प्राप्त हुई हैं। बता दें, आईपीओ पहले दो दिन में 1.04 गुना सब्सक्राइब किया जा चुका है।
एनएसई की बीएसई में लिस्टिंग 24 सितंबर को प्रस्तावित है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




