Home rss business hindi NTPC ने लिस्टेड कंपनी के प्रोजेक्ट को किया रद्द, अब शेयर पर...

NTPC ने लिस्टेड कंपनी के प्रोजेक्ट को किया रद्द, अब शेयर पर निवेशकों की होगी नजर

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

एनटीपीसी ने जीआर इंफ्राप्रोजेक्ट्स को बड़ा झटका दिया है। दरअसल, एनटीपीसी ने महाराष्ट्र के मौदा सुपर थर्मल पावर स्टेशन में 400 मेगावाट-घंटा क्षमता वाली बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (BESS) परियोजना के लिए ठेका रद्द कर दिया है। यह ठेका जीआर इंफ्राप्रोजेक्ट्स को दिया गया था। अब सोमवार को एनटीपीसी और जीआर इंफ्राप्रोजेक्ट्स के शेयर पर निवेशकों की नजर रहेगी। एनटीपीसी के शेयर की कीमत शुक्रवार को करीब 2 पर्सेंट गिरकर 324 रुपये पर थी। जीआर इंफ्राप्रोजेक्ट्स के शेयर की बात करें तो ₹825 पर था। अब सोमवार को दोनों कंपनियों के शेयर पर निवेशकों की नजर रहेगी।

क्या कहा एनटीपीसी ने?

एनटीपीसी ने कहा, “ठेकेदार की संविदात्मक जिम्मेदारियां पूरी करने और परियोजना में अपेक्षित प्रगति हासिल करने में विफलता के कारण 400 मेगावाट-घंटा BESS परियोजना के लिए जीआर इंफ्राप्रोजेक्ट्स को दिया गया ठेका समाप्त कर दिया गया है।” परियोजना मार्च 2026 में दी गई थी और इसका कुल मूल्य 413.37 करोड़ रुपये था।

यह रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण BESS परियोजना थी और राष्ट्रीय ऊर्जा लक्ष्यों के अनुरूप इसे 15 महीने में पूरा किया जाना था। लेकिन परियोजना की महत्वपूर्ण गतिविधियों में काफी देरी हुई। एनटीपीसी ने कहा कि उसने जीआर इंफ्राप्रोजेक्ट्स को तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने के लिए संविदात्मक नोटिस जारी किया था लेकिन वह कदम उठाने में विफल रही।

इसके बाद एनटीपीसी ने ठेका तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया और संविदात्मक प्रावधानों के तहत करीब 91 करोड़ रुपये की उपलब्ध सिक्योरिटीज को भुना लिया। बता दें कि एनटीपीसी विद्युत मंत्रालय के अधीन है और यह देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादन कंपनी है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN