Home LIFESTYLE NEWS HINDI Old Towel Use: पैसे बचाने में मदद करेगी पुरानी तौलिया! 6 तरीकों...

Old Towel Use: पैसे बचाने में मदद करेगी पुरानी तौलिया! 6 तरीकों से करें दोबारा इस्तेमाल

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

घर में पुरानी तौलिया कई सारी हैं। लेकिन समझ नहीं आ रहा कि इनका क्या करें तो रीयूज करने के ये 6 तरीके नोट कर लें। इन diy हैक से आपके घर का पुराना सामान इस्तेमाल होगा और आपके पैसे भी बचेंगे।

तौलिया जैसे-जैसे पुरानी होती जाती है, उसके रेशे कड़क हो जाते हैं, कलर फीका हो जाता है और ये तौलिया पूरी तरह से पानी को भी नहीं सोख पाती, ऐसे में यूजलेस हो जाती है और यूं ही घर में बेकार पड़ी जगह घेरती है। काफी सारे लोग तो इसे बेकार समझकर फेंक भी देते हैं। लेकिन ये ओल्ड टॉवेल्स आपके बड़े काम आ सकती हैं। इन पुरानी तौलिया को आप दोबारा से इस्तेमाल के लायक बना सकती हैं। बस कुछ DIY हैक्स अपनाने होंगे और बस आपकी पुरानी तौलिया घर की साफ-सफाई से लेकर सामान को सुरक्षित रखने में मदद करेगी और आपके पैसे भी बचाएगी। तो घर में पुरानी तौलिया यूं ही पड़ी रहती है तो निकालें और इन तरीकों से दोबारा यूज करें।

पुरानी तौलिया इस्तेमाल करने के 6 आसान हैक

बना लें बाथ मैट

तौलिया पुरानी हो गई और उसके रेशे कड़क हो गए तो बॉडी पर यूज करना मुश्किल हो चुका है। लेकिन आप इसे दूसरे कामों में ले सकती हैं। जैसे बाथरूम के बाहर या बाथटब के बाहर पैरों को पोंछने के लिए काम में ले आएं। बस बड़ी तौलिया को अपनी जरूरत के मुताबिक काटकर छोटा कर लें। अगर लगे तो साइड्स को भी सिल लें। पानी ज्यादा सोखने की जरूरत हो तो बड़ी तौलिया तो दो या तीन फोल्ड में करके भी स्टिचिंग करवा लें। इससे ये ज्यादा अच्छे मैट का काम करेगी।

क्लीनिंग क्लोथ बनाएं

तौलिया के फाइबर ऐसे होते हैं जो धूल-मिट्टी को बारीक तरीके से हटाते हैं। तो आप इन पुरानी तौलिया को जरूत के मुताबिक काटकर किचन क्लीनिंग क्लोथ बना लें। या फिर घर के फर्नीचर, बाथरूम एरिया साफ करने वाला पोछा बना लें। पुरानी तौलिया का पोछा सबसे बढ़ियां बनकर तैयार होता है।

पालतू जानवर के लिए बनाएं तौलिया

घर में कुत्ता-बिल्ली कुछ पाल रखा है तो इसके लिए पुराने तौलिया को इस्तेमाल के लिए रख सकती हैं। बाथरूम के बाहर पालतू जानवर को पोंछने के लिए ये पुरानी तौलिया बढ़िया काम आएगी।

कांच के बर्तनों के लिए बनाएं पैकेट

कांच के गिलास या बर्तन रखते वक्त टूट जाते हैं तो आप इन तौलिया की मदद से बर्तनों के लिए छोटे पाउच बनवा सकती हैं। बस बर्तनों के साइज के मुताबिक इसे काटकर खुद से सिलें या बाहर से सिलवाकर लाएं। इससे आपके सारे कांच के बर्तनों के टूटने-फूटने का डर नहीं रह जाएगा।

क्लीनिंग टूल बना लें

पुरानी तौलिया को काटकर दो भाग में कर लें और इसे रोटी पकड़ने वाले चिमटे में कई परत करके बांध दें। इससे आप खिड़कियों के उन ग्रिल को आसानी से साफ कर सकेंगे जिन्हें हाथों से साफ करना मुश्किल होता है।

फ्रिज में यूज करें

पुरानी तौलिया को अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें। ये तौलिया आपकी सब्जियों को फ्रेश रखने में मदद करेगी। इसी पुरानी तौलिया में जब आप हरी सब्जियों, लौकी, भिंडी को लपेटकर रखते हैं तो ये ना तो जल्दी खराब होती हैं और ना ठंड से सूखकर मरती हैं। इसमे सब्जियां कई दिनों तक ताजी बनी रहेगी।

तो पुरानी तौलिया को फेंके नहीं जिस भी कोने में रखी हैं निकालकर इस्तेमाल में लाएं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN