Source :- LIVE HINDUSTAN
अगर आप भी OnePlus Nord 3 स्मार्टफोन यूज कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने तीन साल पुराने इस फोन के लिए जून 2026 सिक्योरिटी पैच अपडेट जारी कर दिया है। यह ब्रांड का पहला फोन है, जिसे यह अपडेट मिल रहा है।
अगर आप भी OnePlus का स्मार्टफोन चला रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। कंपनी ने अपने तीन साल पुराने फोन के लिए लेटेस्ट अपडेट रिलीज कर दिया है और गौर करने वाली यह है कि यह पहला फोन है, जिसे यह अपडेट मिल रहा है। हम बात कर रहे हैं OnePlus Nord 3 की, जिसे जुलाई 2023 में लॉन्च किया गया था। दरअसल, वनप्लस नॉर्ड 3 स्मार्टफोन को अब भारतीय बाजार में एक नया ऑक्सीजनओएस 16 अपडेट मिल रहा है और यह अपडेट फिलहाल अपने रोलआउट फेज में है।
OnePlus Nord 3, कंपनी का पहला फोन जिसे मिल रहा यह अपडेट
दटेकआउटलुक ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वनप्लस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, भारत में वनप्लस नॉर्ड 3 स्मार्टफोन यूजर्स के लिए OxygenOS 16.0.5.1001 अपडेट रोलआउट किया जा रहा है और इसका फर्मवेयर वर्जन ‘IN: CPH2491_16.0.5.1001(EX01)’ है। इसके अलावा, अभी सिर्फ भारत में ही इसके रोलआउट की घोषणा की गई है, जबकि दूसरे देशों में इसकी उपलब्धता के बारे में जानकारी अपडेट अनाउंसमेंट पेज पर नहीं दी गई है।
नई चीजों की बात करें तो, इस लेटेस्ट अपडेट में सिर्फ जून 2026 का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच शामिल है और इसमें कोई दूसरा बड़ा फीचर या सुधार नहीं जोड़ा गया है। इस अपडेट की घोषणा के साथ ही, वनप्लस नॉर्ड 3 जून 2026 का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच पाने वाला पहला वनप्लस फोन भी बन गया है।
अपडेट पॉलिसी की बात करें तो, वनप्लस नॉर्ड 3 को Android 13 पर बेस्ड OxygenOS 13.1 के साथ लॉन्च किया गया था और कंपनी ने वादा किया था कि इस फोन को 3 बड़े ओएस अपग्रेड और 4 साल तक सिक्योरिटी पैच अपडेट प्रदान किए जाएंदगे। चूंकि इस फोन को पहले ही Android 16 OS अपडेट मिल चुका है (जो इसका आखिरी बड़ा OS अपग्रेड है), इसलिए इसे अगले साल यानी 2027 के जुलाई महीने तक सिक्योरिटी पैच मिलते रहेंगे।
चलिए अब एक नजर डालते हैं OnePlus Nord 3 की कीमत और खासियत पर
वनप्लस नॉर्ड 3 में 6.74 इंच का फ्लूइड एमोलेड पैनल है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। डिस्प्ले HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन मिल जाती है, जिससे यह अचानक गिरने पर आसानी से नहीं टूटता। स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9000 और माली-G710 MC10 जीपीयू के साथ 16GB तक रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सेल का प्राइमरी लेंस, 8 मेगापिक्सेल का अल्ट्रावाइड सेंसर और OIS सपोर्ट वाला 2 मेगापिक्सेल का इन-डेप्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए, इसमें 16 मेगापिक्सेल कैमरा मिलता है। फोन में 80W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh बैटरी है। इसमें अलर्ट स्लाइडर भी मिलता है। इसमें अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ वाई-फाई डायरेक्ट और ब्लूटूथ 5.2 का सपोर्ट भी है। लॉन्च के समय, फोन के बेस 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये थी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




