Home - OnePlus ला रहा 10,000mAh बैटरी वाला Power Bank, डिस्प्ले पर दिखेगी बैटरी...

OnePlus ला रहा 10,000mAh बैटरी वाला Power Bank, डिस्प्ले पर दिखेगी बैटरी और चार्जिंग की पूरी डिटेल

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

स्मार्टफोन के साथ अब पावर बैंक भी कई लोगों की जरूरत बन चुका है। खासकर यात्रा के दौरान या दिनभर फोन इस्तेमाल करने वालों के लिए यह एक्सेसरी काफी उपयोगी होती है। इसी बीच OnePlus ने अपने नए SuperVOOC 67W Power Bank की जानकारी दी है। इसमें 10,000mAh की बैटरी के साथ इनबिल्ट डिस्प्ले दिया गया है। कंपनी इसे चीन में OnePlus 16 स्मार्टफोन के साथ लॉन्च करने की तैयारी में है।

OnePlus के नए पावर बैंक में एक ऐसी खासियत मिलने वाली है, जो इसे दूसरे मॉडल से अलग बनाती है। इसमें छोटी LED लाइट्स की जगह डिस्प्ले दिया गया है, जिस पर बैटरी और चार्जिंग से जुड़ी जानकारी देखी जा सकेगी। 10,000mAh बैटरी वाले इस पावर बैंक में 67W तक की SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा। कंपनी ने फिलहाल इसकी पूरी स्पेसिफिकेशन शीट और कीमत का खुलासा नहीं किया है। नया पावर बैंक चीन में 12 अक्टूबर 2026 को लॉन्च होगा। हालांकि, भारत में इसकी सेल कब शुरू होगी, इस बारे में अभी जानकारी नहीं है।

पावर बैंक मिलेगा इनबिल्ट डिस्प्ले

इस नए पावर बैंक की सबसे खास बात इसका इनबिल्ट डिस्प्ले है। कंपनी के मुताबिक, स्क्रीन पर चार्जिंग पावर, बैटरी और चार्जिंग स्टेटस जैसी जानकारी देखी जा सकेगी। आमतौर पर पावर बैंक में बैटरी का स्टेटस बताने के लिए छोटी LED लाइट दी जाती हैं। उनसे यह अंदाजा मिलता है कि पावर बैंक में कितनी बैटरी बची है, लेकिन सटीक जानकारी हमेशा नहीं मिलती। डिस्प्ले होने से यूजर को चार्जिंग से जुड़ी जानकारी ज्यादा आसानी से देखने में मदद मिल सकती है।

67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट

OnePlus के नए पावर बैंक में 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा, इसमें 45W USB Power Delivery यानी USB PD सपोर्ट भी दिया गया है। USB PD एक चार्जिंग स्टैंडर्ड है, जिसका इस्तेमाल कई स्मार्टफोन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में होता है।

इनबिल्ट केबल भी मिलेगा

OnePlus ने नए पावर बैंक में एक इनबिल्ट केबल दिया है। यह केबल ब्रेडेड यानी कपड़े जैसी बाहरी परत से ढका होगा। इसकी एक और खासियत यह है कि इसे पावर बैंक को हाथ में लेकर चलने के लिए कैरी स्ट्रैप की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। इस तरह यूजर को हर बार अलग केबल साथ रखने की जरूरत कम पड़ सकती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN