Home - OnePlus ला रहा मैग्नेटिक कूलर, साइज ATM कार्ड से भी छोटा, कंपनी...

OnePlus ला रहा मैग्नेटिक कूलर, साइज ATM कार्ड से भी छोटा, कंपनी ने बताई लॉन्च डेट

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

वनप्लस, 12 अक्टूबर को चीन में OnePlus 16 लॉन्च करने जा रहा है। लेकिन यह अकेला डिवाइस नहीं होगा जो इस दिन आएगा। खबर है कि खुद वनप्लस ने कन्फर्म किया है कि वनप्लस 16 स्मार्टफोन के साथ Ice Card Mini Magnetic Cooler भी पेश किया जाएगा। यह कूलर फोन का तापमान कंट्रोल में रखेगा, हैवी गेमिंग के दौरान उसे गर्म होने से बचाएगा। कंपनी दावा कर रही है कि इसका साइज बैंक ATM कार्ड जैसा होगा। कंपनी का कहना है कि फोन के तापमान को कम रखने के लिए यह TEC कूलिंग चिप और एयर कूलिंग का इस्तेमाल करता है। यह कंपनी के 40W सुपर आइस मैग्नेटिक कूलर के बाद आया है, जिसे 229 युआन (लगभग 3300 रुपये) में लॉन्च किया गया था। अपकमिंग मैग्नेटिक कूलर में क्या-क्या खास मिलता है, चलिए बताते हैं.…

साइज में स्टैंडर्ड बैंक कार्ड से भी छोटा

वनप्लस का कहना है कि आइस कार्ड मिनी की लंबाई 70 एमएम और चौड़ाई 53.4 एमएम है, जो इसे स्टैंडर्ड बैंक कार्ड से छोटा बनाती है। वैसे को इसकी बॉडी की मोटाई 9.7 एमएम, लेकिन जहां एयर इनटेक है वहां पर इसकी मोटाई 12.3 एमएम है। इस कूलर का वजन लगभग 50 ग्राम है। इसका शेल PC और एल्युमीनियम अलॉय से बना है, और इसमें सिर्फ एक ही कलर ‘सिल्वर विंग ग्रे’ में लिस्टेड है।

इसमें स्टेटस लाइट भी लगी हैं

इसके अंदर, कूलर में TEC कूलिंग चिप के साथ एक एयर-कूलिंग सिस्टम लगा है, जो फोन के उस हिस्से को ठंडा करता है जहा सबसे ज्यादा गर्मी पैदा होती है। यूजर को चुनने के लिए दो लेवल मिलते हैं। लो सेटिंग पर यह 25dB जितनी कम आवाज करता है, जबकि हाई सेटिंग पर आवाज लगभग 35dB तक पहुंच जाती है। इसमें लगी स्टेटस लाइट से आपको पता चल जाएगा कि यह किस लेवल पर चल रहा है। ब्लू लाइट का मतलब है हाई, ग्रीन लाइट का मतलब है साइलेंट, और रेड लाइट के ब्लिंक करने का मतलब है कि इसमें कोई खराबी है।

मैग्नेटिक अटैचमेंट और पावर

इस कूलर में लगभग 10N की होल्डिंग फोर्स वाले मैग्नेट का इस्तेमाल किया गया है। वनप्लस उन फोन के लिए एक मैग्नेटिक प्लेट भी देता है जिनमें पहले से मैग्नेट नहीं है, जिससे यह ऐप्पल और एंड्रॉयड के कई तरह के डिवाइस के साथ काम कर पाएगा। वनप्लस और ओप्पो फोन में इस कूलर को हाई-परफॉर्मेंस ColorOS X मोड के साथ भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

चार्जिंग के लिए, इसमें USB-C पोर्ट है, जो 5V और 0.7A तक का इनपुट सपोर्ट करता है। इसका मतलब है कि आप इसे सीधे फोन से कनेक्ट कर सकते हैं या पावर बैंक या अडैप्टर का इस्तेमाल कर सकते हैं। वनप्लस के अनुसार, 10000mAh का पावर बैंक कूलर को हाई सेटिंग पर आठ घंटे तक चला सकता है।

बॉक्स में क्या-क्या मिलेगा

बॉक्स में कूलर, चार्जिंग केबल, डोरी (lanyard), मैग्नेटिक प्लेट, प्लेट के लिए एक ऑक्सिलरी फिल्म और यूजर मैनुअल शामिल हैं।

वनप्लस ने फिलहाल चीनी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर आइस कार्ड मिनी मैग्नेटिक कूलर को लिस्ट किया है और इसे आधिकारिक तौर पर 12 अक्टूबर को शाम 7:00 बजे लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने अभी तक इसकी कीमत की घोषणा नहीं की है। फिलहाल कंपनी ने इस बात की भी जानकारी नहीं दी है कि इसे चीन के बाहर अन्य बाजारों में उतारा जाएगा या नहीं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN