Home - Oppo Find X10 Pro Max होगा Dimensity 9600 Pro वाला पहला फोन,...

Oppo Find X10 Pro Max होगा Dimensity 9600 Pro वाला पहला फोन, हुआ खुलासा

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

OPPO Find X10 Pro Max में MediaTek का नया Dimensity 9600 Pro 2nm फ्लैगशिप चिपसेट मिलेगा। इसमें बेहतर परफॉर्मेंस, AI, गेमिंग, पावर एफिशिएंसी और कैमरा प्रोसेसिंग पर खास फोकस किया गया है।

स्मार्टफोन कंपनी Oppo India और MediaTek ने कन्फर्म किया है कि जल्द लॉन्च OPPO Find X10 Pro Max दुनिया के शुरुआती स्मार्टफोन्स में शामिल होगा, जिसमें नया Dimensity 9600 Pro चिपसेट दिया जाएगा। दोनों कंपनियों ने दिल्ली में हो रहे MediaTek Tech Day इवेंट के दौरान इस बारे में जानकारी दी। कंपनी के मुताबिक, Find X10 Series के जरिए यूजर्स को फ्लैगशिप परफॉर्मेंस के साथ नई जेनरेशन के AI एक्सपीरियंस मिलेंगे।

नए Dimensity 9600 Pro को 2nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है। इसमें 2+3+3 All Big Core CPU डिजाइन मिलता है। इसमें दो C2-Ultra कोर 4.55GHz तक, तीन C2-Pro big cores 4.35GHz तक और तीन C2-Pro big cores 3.1GHz तक की स्पीड पर काम करते हैं।

MediaTek के मुताबिक, पिछली जेनरेशन की तुलना में यह चिपसेट 17 प्रतिशत तक बेहतर सिंगल-कोर और 15 प्रतिशत तक बेहतर मल्टी-कोर परफॉर्मेंस दे सकता है। साथ ही मल्टी-कोर यूजेस के दौरान पावर कंजम्प्शन में 61 प्रतिशत तक की कमी का दावा किया गया है।

AI में भी मिलेगा बड़ा अपग्रेड

नए चिपसेट में डुअल-NPU आर्किटेक्चर और Dimensity Agentic AI Engine दिया गया है। इसका मकसद स्मार्टफोन के AI को ज्यादा कॉन्टेक्स्ट समझने और यूजर की जरूरत के हिसाब से काम करने में इनेबल बनाना है।

सेकेंड जेनरेशन का Super-Efficient NPU हमेशा एक्टिव रहने वाले AI टास्क की पावर कंजम्प्शन को 40 प्रतिशत तक कम कर सकता है। NPU 1090 में LLM prefill performance 51 प्रतिशत तक बेहतर होने और प्रति वाट टोकन जनरेशन में 55 प्रतिशत तक सुधार का दावा किया गया है। चिपसेट 30B पैरामीटर तक के AI मॉडल को सपोर्ट करता है।

गेमिंग और कैमरा पर भी फोकस

गेमिंग के लिए नए चिप में G2-Ultra NX GPU दिया गया है। MediaTek के मुताबिक, यह 27 प्रतिशत तक ज्यादा पीक परफॉर्मेंस, 24 प्रतिशत कम पावर कंजम्प्शन और 18 प्रतिशत तेज रे-ट्रेसिंग दे सकता है। चिपसेट 185fps तक गेमिंग को सपोर्ट करता है।

अच्छी कैमरा परफॉर्मेंस के लिए Imagiq 1290 ISP और AI Imaging Fusion Architecture दिया गया है। इसमें 60fps मोशन कैप्चर, 4K 240fps स्लो-मोशन, 4K 60fps AI True Color Tone और 4K 120fps सिनेमैटिक लॉग जैसे फीचर्स शामिल हैं।

बता दें, इसके अलावा Oppo और MediaTek ने मिलकर Laminar Flow Engine डिवेलप किया है, जो सिस्टम रिस्पॉन्स और पावर एफिशिएंसी के बीच बेहतर बैलेंस बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी ने बताया है कि Find X10 Series भारत में आने वाले हफ्तों में पेश की जाएगी और इसके बाकी फीचर्स या कीमत का खुलासा भी अभी नहीं हुआ है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN