Home - Oppo Find X10 Pro Max में 3 कैमरे 200MP के, 8K वीडियो...

Oppo Find X10 Pro Max में 3 कैमरे 200MP के, 8K वीडियो रिकॉर्डिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

OPPO Find X10 Pro Max में तीन 200MP रियर कैमरे और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलेगा। वहीं, स्टैंडर्ड Find X10 में डुअल 200MP कैमरा सिस्टम दिया जाएगा। 

चाइनीज टेक ब्रैंड ओप्पो अपनी नई Find X10 Series के साथ स्मार्टफोन फोटोग्राफी को बेहतर बनाने की तैयारी कर रहा है। कंपनी के मुताबिक, OPPO Find X10 Pro Max में तीन 200MP कैमरे मिलेंगे, जबकि स्टैंडर्ड OPPO Find X10 में डुअल 200MP कैमरा सिस्टम दिया जाएगा। Hasselblad के साथ मिलकर तैयार की गई इस सीरीज में नेचुरल कलर, बेहतर डिटेल और प्रोफेशनल वीडियो रिकॉर्डिंग पर फोकस किया गया है।

Find X10 Pro Max के कैमरा फीचर्स

OPPO Find X10 Pro Max में 200MP का मेन कैमरा मिलेगा, जिसमें 1/1.3-इंच सेंसर, f/1.5 अपर्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) होगा। इसके अलावा 200MP का अल्ट्रा-वाइड और 200MP का टेलीफोटो कैमरा भी मिलेगा। सेल्फी के लिए फोन में ऑटोफोकस वाला 50MP फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।

वहीं, OPPO Find X10 में 200MP का मेन और 200MP का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। इसमें 50MP का अल्ट्रा-वाइड और 50MP का फ्रंट कैमरा भी होगा।

8K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट

कंपनी के अनुसार, Find X10 Pro Max के तीनों रियर कैमरों से 4K वीडियो 60fps और 120fps पर रिकॉर्ड की जा सकेगी। इसमें 8K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट भी मिलेगा। स्टैंडर्ड Find X10 के तीनों रियर कैमरे 4K 60fps रिकॉर्डिंग कर सकेंगे, जबकि मेन और टेलीफोटो कैमरों से 4K 120fps और 8K 30fps वीडियो रिकॉर्ड की जा सकेगी।

सीरीज में Dolby Vision HDR, O-Log2 रिकॉर्डिंग और रियल-टाइम LUT प्रीव्यू जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। Open Gate Capture की मदद से 4:3 रेशियो में वीडियो रिकॉर्ड करके उसे YouTube और Instagram Reels जैसे अलग-अलग प्लेटफॉर्म के लिए इस्तेमाल करना आसान होगा।

फोटो की क्वालिटी बेहतर बनाने पर जोर

OPPO Find X10 Series में LUMO इमेजिंग टेक्नोलॉजी दी जाएगी। कंपनी के मुताबिक, इसका Hyper Pixel Engine अलग-अलग फोकल लेंथ पर करीब 25MP की तस्वीरें कैप्चर कर सकता है। कम रोशनी में कैमरा 12MP पिक्सल-बिनिंग आउटपुट का इस्तेमाल करेगा, जिससे नॉइज कम रहे।

Find X10 Pro Max में DeepPix टेक्नोलॉजी भी मिलेगी। कंपनी का दावा है कि यह सिंगल-फ्रेम डायनामिक रेंज को 17 स्टॉप तक पहुंचाने में मदद करती है। इससे तेज रोशनी और शैडो वाले सीन्स में डिटेल बेहतर रखने में मदद मिल सकती है।

भारत में हुई कैमरा टेस्टिंग

कंपनी ने भारतीय कंडीशंस में कैमरा परफॉर्मेंस बेहतर बनाने के लिए LUMO Lab के साथ टेस्टिंग की है। कंपनी के अनुसार, केरल में हुई टेस्टिंग में कथकली, कलारिपयट्टू और थेय्यम जैसे सीन्स में फोटो और वीडियो की क्वॉलिटी पर ध्यान दिया गया। फिलहाल कंपनी ने भारत में OPPO Find X10 Series की कीमत और लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN