Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार OTT : गलती से भी पति के साथ ना देखें यह सीरीज,...

OTT : गलती से भी पति के साथ ना देखें यह सीरीज, पतियों से छुटकारा पाने की है सबसे खौफनाक मर्डर मिस्ट्री

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/18/1200x900/bbw_1792287012924_Z9XM_1792287026429_MboI_b0a9fe8f-6d92-44c0-a4fd-1ec4aa049a1a_bczy.jpg

अगर आपको डार्क कॉमेडी या मर्डर मिस्ट्री सीरीज देखना पसंद है तो आपको हम एक ऐसी ही सीरीज के बारे में बताते हैं। ये सीरीज जानें आप कहां देख सकते हैं।

ओटीटी पर कई तरह की सीरीज अवेलेबल है। अब हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताने वाले हैं जो कि एक डार्क कॉमेडी है। इस सीरीज में सस्पेंस और ट्रिस्ट-टर्न्स काफी हैं। अब आपको भी डार्क कॉमेडी या सस्पेंस से भरी सीरीज पसंद है तो आप इसे देख सकते हैं।

क्या है सीरीज का नाम

जिस सीरीज की हम बात कर रहे हैं उसका नाम है ब्लैक विडो। सीरीज में मोना सिंह, स्वास्तिका मुखर्जी, शमिता शेट्टी अहम किरदार में हैं। इनके अलावा सीरीज में शरद केलकर, सब्यसाची चक्रवर्ती, आमिल अली, रायमा सैन।

ब्लैक विडो की स्टोरी

इस सीरीज में 3 महिलाओं की स्टोरी दिखाई गई है एक वीरा, एक जयंती और एक कविता। तीनों एक खराब शादी में फंसी हैं। फिर ये तीनों डिसाइड करते हैं कि उनके लिए तलाक काफी नहीं है और वो एक प्लान बनाते हैं कि वीकेंड पर झील के किनारे छुट्टियां मनाने के दौरान अपने पतियों की हत्या कर दें। इसके लिए वे स्पीडबोट में बॉम्ब लगाने का प्लान करते हैं।

उनका ये प्लान काम करता है। लेकिन वीरा का पति जतिन बच जाता है और छिप जाता है। अब पुलिस जांच होती है और ऑफिसर्स को लगता है कि ये जो तीनों महिलाएं हैं ये इतनी मासूम नहीं हैं जितनी दिख रही हैं। अब क्या पुलिस उन्हें पकड़ पाती है कि नहीं ये आपको सीरीज देखकर पता चलेगा।

सीरीज में उन पत्नी की कहानी दिखाई गई है जो अपनी शादी में पीड़ित हैं और उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। हालांकि इसमें कई ट्विस्ट और टर्न्स हैं जिनकी आप उम्मीद भी नहीं कर रहे होंगे।

कैसी है सीरीज

ब्लैक विडो में जबरदस्त ट्विस्ट, टर्न्स के साथ थ्रिलर और सस्पेंस है जो आपको स्टोरी से बांधे रखेगी। वहीं इसमें कुछ ऐसे सीन भी हैं जो आपका दिल जीत लेगी। सभी स्टार कास्ट खासकर तीनों लीड फीमेल एक्टर्स की काफी शानदार परफॉर्मेंस है। वहीं शरद केलकर जो भले ही थोड़े कम समय के लिए नजर आते हैं, लेकिन अपनी परफॉर्मेंस से आपका दिल जरूर जीत लेंगे।

कहां देखें सीरीज

अगर आपको ये डार्क कॉमेडी सीरीज देखनी है तो इसे आप जी 5 पर देख सकते हैं। इसका अभी एक ही सीजन आया है जिसके 32-26 मिनट के 12 एपिसोड्स हैं।

कितनी है रेटिंग

ब्लैक विडो की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इसको 6.8 रेटिंग मिली है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN