Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार OTT: जियो हॉटस्टार की 9.3 रेटिंग वाली इकलौती सीरीज , सच्ची घटना...

OTT: जियो हॉटस्टार की 9.3 रेटिंग वाली इकलौती सीरीज , सच्ची घटना पर है आधारित

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/19/1200x900/Chernobyl_new_1789805009769_18E7_1789805021690_PpzX_2e383707-3947-4d79-903d-f9b3e6e5c947_oSNH.jpg

 जियो हॉटस्टार की एक इकलौती ऐसी वेब सीरीज है, जिसे IMDB पर सबसे ज्यादा रेटिंग मिली है।

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रोमांस, क्राइम थ्रिलर और एक्शन से भरी हुई कई फिल्में और सीरीज मौजूद हैं, जिन्हें दर्शक अपनी पसंद के अनुसार देख सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी कुछ अलग और खास देखना चाहते हैं और सच्ची घटना पर फिल्में और सीरीज पसंद है तो हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं जो यकीनन आपको पसंद आने वाली है। ये जियो हॉटस्टार की एक इकलौती ऐसी वेब सीरीज है, जिसे IMDB पर सबसे ज्यादा रेटिंग मिली है। चलिए जानते हैं कौन सी है वो सीरीज?

ये है वो वेब सीरीज

हम बात कर रहे हैं जियो हॉटस्टार वेब सीरीज ‘चेरनोबिल’ (Chernobyl) की। ये सीरीज साल 2019 में आई थी। ‘चेरनोबिल’ एक बेहद लोकप्रिय और ऐतिहासिक ड्रामा मिनीसीरीज है, जो 1986 की चेरनोबिल परमाणु आपदा और उसके बाद के बचाव कार्यों पर आधारित है। इस सीरीज की कहानी आपका दिमाग घुमा देगी।

क्या है ‘चेरनोबिल’ की कहानी?

बता दें कि ‘चेरनोबिल’ सीरीज अप्रैल 1986 में सोवियत संघ के चेरनोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र में हुए भयानक विस्फोट और उसे नियंत्रित करने वाले लोगों के संघर्ष की सच्ची और भयावह दास्तां दिखाती है। दरअसल, 26 अप्रैल 1986 को, यूक्रेन के चेरनोबिल न्यूक्लियर पावर प्लांट में यूनिट 4 का RBMK रिएक्टर कम पावर पर एक टेस्ट के दौरान बेकाबू हो गया।

घटना के पीछे थे कई कारण

इससे हुए धमाके और आग ने रिएक्टर की बिल्डिंग को तबाह कर दिया और वातावरण में भारी मात्रा में रेडिएशन फैल गया। इस दुर्घटना के पीछे कई कारण थे, जिनमें रिएक्टर और शटडाउन सिस्टम का डिजाइन, जरूरी प्रक्रियाओं का पालन न करना और सुरक्षा संस्कृति का अभाव (जैसा कि आज इसे समझा जाता है) शामिल हैं। स्थिति तब और बिगड़ गई जब क्षतिग्रस्त रिएक्टर कोर में हवा घुसने से ग्रेफाइट मॉडरेटर में आग लग गई कई दिनों तक रेडियोधर्मी पदार्थों का रिसाव होता रहा।

निर्माता, निर्देशक और कास्ट

‘चेरनोबिल’ को क्रेग मैजिन (Craig Mazin) ने लिखा है और जोहान रेनक (Johan Renck) ने निर्देशित किया है। सीरीज में जेरेड हैरिस (Jared Harris), स्टेलन स्कार्सगार्ड (Stellan Skarsgård) और एमिली वॉटसन (Emily Watson) ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।

कहां देख सकते हैं सीरीज को

‘चेरनोबिल’ को आज जियो हॉटस्टार के अलावा इसे Disney+ Hotstar पर ऑनलाइन देख सकते हैं। अच्छी चीज ये है कि इसे आप परिवार और दोस्तों के साथ देख सकते हैं। ये एक शानदारी सीरीज है।

आईएमडीबी रेटिंग

‘चेरनोबिल’ को IMDb पर दुनिया भर में सबसे हाई रेटिंग (9.3/10) मिली है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN