Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार OTT: दिमाग घुमा देंगे इन 7 फिल्मों के ट्विस्ट्स, एक-एक फिल्म को...

OTT: दिमाग घुमा देंगे इन 7 फिल्मों के ट्विस्ट्स, एक-एक फिल्म को मिली है बंपर रेटिंग

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/11/1200x900/psychological_11_09_1789134101652_2afd32c7-e5a4-471a-939f-07a16e4327c8_1789134116341_a937c86f-5bb1-427b-98e1-ff1a678382d8_38cc3ac2-8f62-4795-842c-03b0cf7ce8fc_273d594e-74ff-4214-9e27-a8574eb30682.png

Neftflix Watch: अगर वीकेंड पर आप कुछ अच्छा देखना चाहते हैं तो हम आपको नेटफ्लिक्स की बेस्ट साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्मों के नाम बता रहे हैं। 

वीकेंड पर अगर बोर नहीं होना चाहते हैं, तो हम आपको नेटफ्लिक्स की 7 ऐसी साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जो आपको बिल्कुल भी मिस नहीं करनी चाहिए। इन 7 फिल्मों को बंपर आईएमडीबी रेटिंग मिली है। हर एक फिल्म की कहानी ऐसी है जो आपका दिमाग घूमा कर रख देंगी। आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में।

फाइट क्लब

IMDb रेटिंग: 8.8

फिल्म के बारे में: ये फिल्म साल 1999 में रिलीज हुई थी। फिल्म को डेविड फिंचर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपनी पूंजीवादी जीवनशैली से खुश नहीं होता है। उसे नींद नहीं आने की समस्या होती है। ये शख्स साबुन बेचने वाले एक दूसरे शख्स के साथ अंडरग्राउंड फाइट क्लब की शुरुआत करता है।

2.टैक्सी ड्राइवर

IMDb रेटिंग: 8.2

फिल्म के बारे में: ये फिल्म साल 1976 में रिलीज हुई थी। फिल्म को मार्टिन स्कॉर्सेसे ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की कहानी एक पूर्व नौसैनिक ट्रैविस के इर्द-गिर्द घूमती है जो न्यूयॉर्क में एक टैक्सी ड्राइवर के तौर पर काम करता है। एक दिन वो तय करता है कि कम उम्र की प्रॉस्टिट्यूट को बचाने की कोशिश करता है।

3. बदला

IMDb रेटिंग: 7.8

फिल्म के बारे में: ये फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म की कहानी नैना (तापसी) के इर्द-गिर्द घूमती है। नैना एक शादीशुदा है जिसका अर्जुन नाम के लड़के के साथ अफेयर होता है। नाना का जीवन उस वक्त बदल जाता है जब नैना पर अर्जुन की हत्या का आरोप लगता है। नैना की बेगुनाही साबित करने के लिए बादल गुप्ता (अमिताभ बच्चन) अपना दिमाग चलाएगा।

4. फॉरगॉटन

IMDb रेटिंग: 7.4

फिल्म के बारे में: ये फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी जिन-सियोक और उसके भाई की किडनैपिंग के इर्द-गिर्द घूमती है। जिन-सियोक एक नए घर में रहने आता है। यहां से उसका भाई किडनैप हो जाता है। 19 दिन बाद जब उसका भाई घर वापस आता है, उसके भाई को कुछ भी याद नहीं आता है। इसके बाद जिन सच का पता लगाने के मिशन पर लग जाता है। फिल्म को जंग हैंग-जून ने डायरेक्ट किया है।

5.मारीसन

IMDb रेटिंग: 7.4

फिल्म के बारे में: ये एक तमिल भाषा की क्राइम थ्रिलर फिल्म है। फिल्म साल 2025 में रिलीज हुई थी। एक शातिर चोर एक घर में चोरी करने के लिए जाता है। वहां, वो देखता है कि एक बूढ़ा व्यक्ति बंधा हुआ है। वो बूढ़ा व्यक्ति बताता है कि वो उसका ही घर है, अगर वो उसे यहां से छुड़ाकर ले जाएगा तो वो उसे एटीएम से निकालकर पैसा देगा। शातिर चोर उस शख्स की बातों में आ जाता है। इसके बाद ये दोनों एक यात्रा पर निकलते हैं। इस यात्रा में जो भी होता है, वो आपका दिमाग घुमा देगा।

6. कांथा

IMDb रेटिंग: 7.2

फिल्म के बारे में: कांथा को सेल्वमणि सेल्वराज ने डायरेक्ट किया है। ये एक तमिल भाषा की फिल्म है। 1950 के मद्रास के पृष्ठभूमि में बनी इस फिल्म की कहानी आर्या नाम के एक दिग्गज डायरेक्टर और उस फिल्म के एक्टर टी. के. महादेवन की दुश्मनी के इर्द-गिर्द घूमती है।

7. द कॉल

IMDb रेटिंग: 7.1

फिल्म के बारे में: द कॉल साल 2020 में रिलीज हुई थी। फिल्म को ली चुंग-ह्योन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की कहानी एक ऐसे घर में रची गई है जहां आज के समय में एक लड़की को फोन आता है। फोन पर एक लड़की बोलती है कि उसे टॉर्चर किया जा रहा है। जब इस मामले की जांच होती है तो पता चलता है उस लड़की को कॉल उसी के घर से आ रहा है, लेकिन साल 1999 से।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN