Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार OTT : 10 एपिसोड की इस क्राइम थ्रिलर सीरीज में दिखेगा कत्लेआम...

OTT : 10 एपिसोड की इस क्राइम थ्रिलर सीरीज में दिखेगा कत्लेआम का खौफनाक मंजर, अकेले में ना देखें ये सीरीज

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/06/1200x900/ass_1791280121690_lDLU_1791280127313_g0WQ_e8f9a28c-ae65-4ba6-9399-2ba5a42964b4_z9fV.jpg

आज हम आपको ओटीटी पर एक ऐसी क्राइम थ्रिलर सीरीज के बारे में बताएंगे जिसे देखकर आपको रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इसमें क्राइम और सस्पेंस भरकर है।

ओटीटी पर कई तरह की फिल्में और सीरीज अवेलेबल हैं। कई लोगों को क्राइम, थ्रिलर और सस्पेंस वाली सीरीज देखना पसंद करते हैं। अगर आपको ऐसी ही कोई क्राइम थ्रिलर सीरीज देखनी है तो हम आपको ऐसी ही एक सीरीज के बारे में बताने वाले हैं। यह एक ऐसी सीरीज है जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

क्या है सीरीज का नाम और इसकी स्टोरी

जिस सीरीज की हम बात कर रहे हैं उसका नाम है ऑटो शंकर। इसमें अप्पानी सरथ ने शंकर का किरदार निभाया है। शंकर एक छोटा स्मगलर और अवैध शराब बेचता है जो लोकल राइवल्स को चुनौती देता है। शंकर अपने आपराधिक साम्राज्य को एक्सपैंड करता है अवैध तस्करी, जबरन वसूली और सेक्स व्यापार तक करता है। वह भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों को रिश्वत देकर और ताकतवर राजनीतिक हस्तियों के साथ मिलकर अपना नेटवर्क बढ़ा बनाता है।

लालच, धोखे और कई बेरहम हत्याओं के बाद पुलिस उसकी तलाश शुरू कर देती है। इसके बाद उसे पकड़ लिया जाता है और जब वह जेल से भागने की एक छोटी-सी कोशिश करता है और अंत में उसे फांसी की सजा सुनाई जाती है।

कैसी है सीरीज

इस सीरीज में सस्पेंस और थ्रिलर कूट-कूटकर भरा हुआ है। इसमें ऐसे ट्विस्ट और टर्न्स आते हैं जो आपको स्क्रीन से नजरें ही नहीं हटाने देंगे। यह सीरीज 2019 में आई थी और अब तक इसे काफी पसंद किया जाता है।

कहां देखें ये सीरीज

अगर आपको क्राइम, थ्रिलर और सस्पेंस से भरी सीरीज देखना पसंद है तो आप इसे जी 5 पर देख सकते हैं। ये जी 5 की पॉपुलर क्राइम थ्रिलर सीरीज है।

कितनी है आईएमडीबी रेटिंग

इस क्राइम थ्रिलर सीरीज ऑटो शंकर की आईएमडीबी रेटिंग 6.7 है। यह सीरीज 10 एपिसोड की है और हर एपिसोड लगभग 30 मिनट की है।

सीरीज के डायरेक्टर और स्टार कास्ट

ऑटो संकर को रंगा यल्ली ने डायरेक्ट किया है और इसमें अप्पानी सरथ, स्वयम और अर्जुन चिन्दम्ब्रम अहम किरदार में हैं। वैसे यह तमिल सीरीज है, लेकिन इसे आप बंगाली, हिंदी, कन्नड़, मलायलम, मराठी और तेलुगु में देख सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN