Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार OTT: 22 से 26 के बीच प्राइम वीडियो पर आ रही हैं...

OTT: 22 से 26 के बीच प्राइम वीडियो पर आ रही हैं धांसू फिल्में और सीरीज, रियलिटी शो का भी होगा धमाका

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/22/1200x900/setgtrrdfddgjfrshdffffffd_1790048996842_M1wi_1790049002029_V832_0de0ca77-407c-4abc-b502-5a4f7c27854f_dpdQ.jpg

प्राइम वीडियो की ऑडियंस के लिए ये हफ्ता खास रहने वाला है। रियलिटी शो से लेकर फिल्में और सीरीज इस हफ्ते दस्तक देने वाली हैं। जानिए इन्हें कब से देख सकते हैं। 

प्राइम वीडियो पर शानदार फिल्मों और वेब सीरीज की बाढ़ आ रखी है। पिछले कुछ महीनों में प्राइम पर आई फिल्मों और सीरीज ने अपनी अलग छाप छोड़ी है। अब आने वाला ये हफ्ता भी खास रहने वाला है। इस हफ्ते हिंदी, इंग्लिश, साउथ फिल्मों के साथ नए शोज और वेब सीरीज भी दस्तक देने वाली है। तो अगर आप अपना ये हफ्ता किसी अच्छी सीरीज और फिल्म देखकर बिताना चाहते हैं तो ये लिस्ट आपके लिए है। जानिए इस हफ्ते प्राइम पर क्या खास देखने के लिए मिलने वाला है। ये रही इस हफ्ते आने वाली फिल्मों और सीरीज की लिस्ट-

बेस्ट मेडिसिन सीजन 2

रिलीज डेट- 22 सितंबर
भाषा-इंग्लिश

बेस्ट मेडिसिन के पहले सीजन को अच्छा रिएक्शन मिला था। अब इसका दूसरा सीजन आ गया है। ये सीरीज डॉक्टर मार्टिन बेस्ट, ए ब्रिलेंट सर्जन की कहानी है। जो अपना काम छोड़कर नया पेशा शुरू करते हैं। सीरीज आज से यानी 22 सितंबर से प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है।

द लव हाइपोथिसिस

रिलीज डेट- 23सितंबर

भाषा-इंग्लिश

द लव हाइपोथिसिस नाम की एक इंग्लिश फिल्म दस्तक देने वाली है। ये एक रोमांटिक, कॉमेडी ड्रामा फिल्म होने वाली है जो एक डॉक्टर स्टूडेंट पर बेस्ड है। फिल्म की कहानी ओलिव स्मिथ की होती है जिसे सच्चे प्यार पर यकीन नहीं होता है। अपने दोस्तों को खुश करने के लिए वो अपना एक झूठा बॉयफ्रेंड बनाकर ले आतइ है तब कहानी पूरी तरह से पलट जाती है। इस फिल्म को आप कल बुधवार यानी 23 सितंबर से प्राइम पर देख सकते हो।

डोंट बी शाय

रिलीज डेट- 25 सितंबर

भाषा-हिंदी

आलिया भट्ट ने अपनी बहन शाहीन भट्ट के साथ ‘डोंट बी शाय’ नाम की फिल्म प्रोड्यूस की है। इस फिल्म की कहानी एक 20 साल की लड़की के इर्दगिर्द घूमती है जिसने अपनी पूरी जिंदगी प्लान कर ली है। लेकिन फिर कुछ ऐसा होता है कि उसके ये सारे प्लान फेल हो जाते हैं। इस फिल्म में प्यार दोस्ती और मस्ती दिखाई जाएगी। फिल्म में अरुषि बजाज, अंश दुग्गल,बियंका अरोड़ा, पीयूष खाती जैसे एक्टर्स नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 25 सितंबर से प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है।

राइज एंड फॉल सीजन 2

रिलीज डेट- 26 सितंबर

भाषा-हिंदी

राइज एंड फॉल के पहले सीजन को ऑडियंस की तरफ से जबरदस्त रिएक्शन मिला था। अब इसका दूसरा सीजन दस्तक दे रहा है। इस बार शो में प्रियंका चाहर चौधरी, गौतम गुलाटी, स्वरा भास्कर, शहजाद पूनावाला, तेज प्रताप यादव, जैसे सेलेब्रिटी नजर आने वाले हैं। और वीरेंद्र सहवाग शो होस्नट करते दिखेंगे। ये एक गेम रियलिटी शो होगा जिसमें कुल 15 सेलेब्रिटी भाग लेंगे। पिछले सीजन की तरह इस बार भी एक लक्ज़री पेंटहाउस और स्टार्क बेसमेंट में कंटेस्टेंट को रहना होगा और एक दूसरे को टक्कर देनी होगी। इस बार डबल ड्रामा देखने के लिए मिलने वाला है। ये नया सीजन MX प्लयेर बाय प्राइम वीडियो पर 26 सितंबर से शुरू होने वाला है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN