Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार OTT : 3 एपिसोड की इस खौफनाक क्राइम थ्रिलर सीरीज को देख...

OTT : 3 एपिसोड की इस खौफनाक क्राइम थ्रिलर सीरीज को देख हिल जाएगा दिमाग, हर सीन देख खौल जाता है खून

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/06/1200x900/hkr_1791262621884_ZO8P_1791262636433_7Wrx_c62a5cb5-d29e-41ba-9f63-2e9652a6637e_Lhst.jpg

अब हम आपको एक ऐसी क्राइम सीरीज के बारे में बताने वाले हैं जिसे देखकर आपके रोंगेट खड़े हो जाएंगे। ये सीरीज ओटीटी की पसंद की जाने वाले क्राइम थ्रिलर सीरीज में से एक है।

ओटीटी पर आपको कई तरह की फिल्में और सीरीज देखने को मिलेंगी। कई लोगों को क्राइम, साइकोलॉजिकल, थ्रिलर और सस्पेंस से भरी सीरीज पसंद है। अब हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताने वाले हैं जिसे देखने के लिए आपको बहुत हिम्मत चाहिए। इसमें क्राइम, राजनीति और कई अहम मुद्दों को दिखाया है जिसके बारे में आपको भी जागरुक होना चाहिए। इस सीरीज को काफी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था।

कौनसी है ये सीरीज

जिस सीरीज की हम बात कर रहे हैं ये एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज है। इस सीरीज का नाम है हाथरस 16 दिन। ये एक ऐसी क्राइम थ्रिलर सीरीज है जिसमें आपको ऐसे ट्विस्ट और टर्न्स मिलेंगे कि आप भी स्क्रीन से अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे।

क्या है हाथरस की स्टोरी

ये सीरीज 2020 में उत्तर प्रदेश में युवा दलित महिला पर हुए हमले की इन्वेस्टिगेशन पर है। ये इन्वेस्टिगेशन 16 दिन तक चली थी। इस सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे इस क्राइम ने पूरे देश को झकझोर के रख दिया था।। इसके बाद इसमें दिखाया जाता है कि कैसे एक क्राइम से स्टोरी राजनीतिक सत्ता, कास्ट को लेकर होते भेदभाव को दिखाती है। इस सीरीज में ग्राउंड रिपोर्टिंग, पुरानी फुटेज समेत सब जरूरी डिटेल्स को दिखाया है।

इस रियल स्टोरी पर बेस्ड है सीरीज

बता दें कि 14 सितंबर 2020 में उत्तर प्रदेश के हाथरस में 19 साल की लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था। वहीं 29 सितंबर 2020 को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। ये सीरीज उसी घटना को दिखाती है।

कहां देख सकते हैं आप ये सीरीज

इस सीरीज को अगर आप देखना चाहते हैं तो इसे आप जी5 पर देख सकते हैं। ये जी5 की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली क्राइम थ्रिलर सीरीज में से एक है।

सीरीज की स्टार कास्ट एंड डायरेक्टर

इस सीरीज को पैट्रिक ग्राहम ने डायरेक्ट किया था और इसे समर खान और आदित्य पित्ती ने प्रोड्यूस किया है। सीरीज में अंजलि सिवारमन, पवेल गुलाटी, कुमुद मिश्रा, तनुश्री पांडे, निधि सुरेश, अमिल भट्टनागर, चंद्रशेखर आजाद रावन, रुबिका लियाकत अहम किरदार में हैं।

कितनी है आईएमडीबी रेटिंग

इस क्राइम थ्रिलर सीरीज हाथरस की आईएमडीबी रेटिंग 7.6 है। हाथरस के 3 एपिसोड हैं। पहला एपिसोड 33 मिनट का है। दूसरा एपिसोड 34 मिनट का है और तीसरा एपिसोड 28 मिनट का है। हर एपिसोड के साथ सीरीज में गंभीरता बढ़ती जाती है और इसमें ऐसी चीजें सामने आती हैं जिसे जानकर आप भी एक पल को हैरान हो जाएंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN