Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार OTT : 5 एपिसोड की इस खौफनाक सीरीज को देखने के लिए...

OTT : 5 एपिसोड की इस खौफनाक सीरीज को देखने के लिए रखना होगा दिल मजबूत, रात को नींद आना होगा मुश्किल

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/01/1200x900/kkc_1790864485963_CvJ7_1790864505219_jSTw_1ea40ac5-700c-430d-bcee-3d6f72274977_yJRP.jpg

अगर आपको हॉरर साइकोलॉजिकल सीरीज पसंद है तो हम आपको एक ऐसी ही सीरीज के बारे में बताते हैं। लेकिन अकेले में इसे देखने की गलती ना करें।

ओटीटी पर क्राइम, थ्रिलर, सस्पेंस, साइकोलॉजिकल और हॉरर सीरीज अवेलेबल होती हैं। अब हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे जो हॉरर, साइकोलॉजिकल और सस्पेस से भरी है। इस सीरीज को आप अकेले में देखने की गलती ना करें क्योंकि हर एपिसोड के साथ इसमें ऐसे सीन आते हैं जो आपके रोंगटे खड़े कर देगी।

क्या है इसकी स्टोरी

जिस सीरीज की हम बात कर रहे हैं वो है कन्नामूची। ये कहानी एक सिंगल मदर प्रिया की है जो चेन्नई के एक नए अपार्टमेंट में शिफ्ट हो जाती है अपनी बेटी के साथ। उसकी बेटी ना बोल सकती है और ना सुन सकती है। प्रिया अपने पति की मौत के बाद एक नई लाइफ शुरू करने की कोशिश करती है बेटी के साथ। लेकिन उसे नहीं पता होता कि आगे उसके साथ क्या होने वाला है।

हॉरर मोमेंट बढ़ते जाएंगे

दोनों मां बेटी को उनके अपार्टमेंट में कुछ अजीब चीजों का सामना करना पड़ता है। बाद में पता चलता है कि जिस अपार्टमेंट में वो रह रहे होते हैं वहां एक शख्स ने सालों पहले आत्महत्या की थी।

अब घर में एक दिन हाइड एंड सीकखेलते हुए प्रिया की बेटी गायब हो जाती है। अपनी बेटी को खोजते हुए प्रिया के सामने 20 साल पुरानी मर्डर मिस्ट्री आ जाती है। अब प्रिया कैसे अपनी बेटी को बचाती है, इसके लिए आपको स्टोरी देखनी होगी।

कैसी है सीरीज

इस सीरीज में सुपरनैचुरल, साइकोलॉजिकल ट्विस्ट, सस्पेंस और कुछ रियल लाइफ मुद्दों को दिखाया है। इसके साउंड इफेक्ट्स भी काफी अच्छे से यूज हुए हैं जो स्टोरी को और डरावना बनाता है।

बता दें कि यह सीरीज 13 मार्च 2020 को आई थी। इस सीरीज को अविनाश हरिहरन ने डायरेक्ट किया है। वहीं यूनिकॉर्न और ट्रेंड लाउड प्रोडक्शन ने इसे प्रोड्यूस किया है। सीरीज में आराध्या, शम्मा कसिम, विवेक प्रसन्ना अहम किरदार में हैं।

कहां देखें ये सीरीज

अगर आपको हॉरर, साइकोलॉजिकल सीरीज पसंद है तो इसे आप जी 5 पर देख सकते हैं। इस प्लेटफॉर्म पर आपको ये सीरीज मिल जाएगी। यह तमिल सीरीजी है, लेकिन इसे आप तेलुगु, मलयालम और हिंदी भाषा में देख सकते हैं।

कितनी है आईएमडीबी रेटिंग

5 एपिसोड की इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 6.3 है। हर एपिसोड 20-30 मिनट का है। इसमें ऐसे जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न्स आएंगे हॉरर के साथ कि आप सीरीज को देखते हुए अपनी नजर नहीं हटा पाएंगे। अगर आप अकेले हैं तो इस सीरीज को देखने से बचें और दोस्तों या परिवार के साथ ही इसे देखें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN