Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/21/1200x900/imdb_1789972665195_hCJ6_1789972669685_C5Ad_8e580bff-f8fb-472f-9890-8e7b7ef0a28a_x7yR.pngNetflix OTT: नेटफ्लिक्स पर 18 सितंबर के दिन एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म रिलीज हुई है। आइए आपको इस फिल्म की खूबियों और खामियां के बारे में बताते हैं।
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हाल ही में रिलीज़ हुई कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘मोधा रात्रि’ (Modha Rathiri) को IMDb पर 7.9 की शानदार रेटिंग मिली है। यह फिल्म शादी, पारिवारिक उम्मीदों और उलझे हुए रिश्तों के बीच फंसे दो लोगों की एक दिलचस्प और भावुक यात्रा को दर्शाती है।
फिल्म का नाम और कहानी
फिल्म की कहानी मरुथु (ऋषिकांत) और मुथुसेल्वी (अनिशमा अनिलकुमार) के इर्द-गिर्द घूमती है। मरुथु दुबई से वापस लौटता है और परिवार के दबाव में आकर मुथुसेल्वी से शादी कर लेता है। वहीं, मुथुसेल्वी एक एथलीट है जो पहले से किसी और से प्यार करती है और इस शादी के लिए बिल्कुल तैयार नहीं होती। हालांकि, पारिवारिक मजबूरियों के कारण दोनों को अनचाहे रिश्ते में बंधना पड़ता है।
फिल्म की कहानी
तमिल में ‘मोधा रात्रि’ का अर्थ ‘शादी की पहली रात’ होता है। शादी की पहली ही रात मुथुसेल्वी घर से भागने की कोशिश करती है। मरुथु उसे रोकने या हंगामा करने के बजाय समझदारी दिखाता है और उसे उसके प्रेमी तक पहुंचाने में मदद करने का फैसला करता है। लेकिन कहानी में मोड़ तब आता है जब आख़िरी वक्त पर उसका बॉयफ्रेंड मिलने से इनकार कर देता है। इसके बाद मरुथु और मुथुसेल्वी आधी रात को सुनसान रास्ते पर अकेले रह जाते हैं। यहां से शुरू होती है एक लंबी रात की अनपेक्षित यात्रा, जो हास्य और भावनाओं के खूबसूरत मेल से भरी है। दूसरी ओर, घर पर दोनों के अचानक गायब होने को लेकर परिवारों में तरह-तरह की अफ़वाहें और झूठी कहानियाँ फैलने लगती हैं।
फिल्म की खूबियां और कमियां
फिल्म की सबसे बड़ी खूबी इसकी सीधी-सादी कहानी और नेचुरल कॉमेडी है। पारिवारिक दबाव और जबरन शादी जैसे गंभीर मुद्दे को फिल्म बिना ज्यादा भाषण दिए हल्के-फुल्के और मजेदार अंदाज में दिखाती है। ऋषिकांत और अनिशमा अनिलकुमार की एक्टिंग भी अच्छी लगती है। एक ही रात में आगे बढ़ने वाली कहानी के साथ दोनों की केमिस्ट्री धीरे-धीरे बेहतर होती जाती है और दर्शकों की दिलचस्पी बनी रहती है।
वहीं, फिल्म में कुछ कमियां भी हैं। बीच के हिस्से में रोड ट्रिप वाला भाग थोड़ा धीमा हो जाता है। कहानी आगे किस तरफ जाएगी, इसका अंदाजा भी पहले ही लग जाता है। बॉयफ्रेंड का आखिरी वक्त पर पीछे हट जाना भी कुछ नया नहीं लगता। इसके बावजूद फिल्म की हल्की-फुल्की कॉमेडी और इमोशनल कनेक्शन इसे देखने लायक और मनोरंजक बनाते हैं।
देखें या नहीं?
थिएटर में ठीक-ठाक कमाई करने के बाद अब यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई है। आप इसे एक बार देख सकते हैं, लेकिन बहुत ज्यादा उम्मीद मत रखिएगा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




