Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार OTT: 8.3 रेटिंग वाली वो मलयालम फिल्म जिसने हिला दिया बॉक्स ऑफिस,...

OTT: 8.3 रेटिंग वाली वो मलयालम फिल्म जिसने हिला दिया बॉक्स ऑफिस, आत्मा को सुकून देगी कहानी, जानिए

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/18/1200x900/6adb7ce2-6be5-4d8e-a773-a728550b0c35_1789756371614_HGXk_1789756377279_ZX7g_6aeb713b-2cde-42cc-a36b-3efa1ad9b834_qO2z.png

मलयालम सिनेमा ने एक ऐसी फिल्म बनाई है जिसने बॉक्स ऑफिस के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस फिल्म को IMDB पर शानदार 8.3 की रेटिंग मिली है। फिल्म की कहानी आपकी आत्मा को सुकून पहुंचाएगी। जानिए यहां-

मलयालम सिनेमा ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि नए तरह की कहानियों के मामले में उनसे बेहतर कोई नहीं है। पिछले महीने एक मलयालम फिल्म थिएटर में रिलीज हुई थी जिसका नाम है ‘बेथलहम कुडुम्बा यूनिट’। एक दिल छू लेने वाली कहानी जिसकी कमाई ने दुनियाभर में छाप छोड़ दी है। फिल्म वर्ल्डवाइड 300 करोड़ से ऊपर की कमाई कर इतिहास रच चुकी है। लेकिन क्या इस फिल्म की अनोखी कहानी के बारे में जानते हैं। ये फिल्म स्क्रीन अपर इतनी सच्ची लगेगी कि इसे IDMB पर 8.3 की रेटिंग मिली है। जानिए इस खूबसूरत फिल्म की कहानी-

एक अनोखी लव स्टोरी

साल 2024 में आई रोमांटिक फिल्म ‘प्रेमालू डायरेक्ट करने वाले डायरेक्टर गिरीश AD ने एक और मास्टरपीस फिल्म बनाई है जिसका नाम है ‘बेथलहम कुडुम्बा यूनिट’। ये भी एक रोमांटिक फिल्म है लेकिन कहानी दिल को चीरने वाली, आत्मा को सुकून पहुंचाने वाली। एक ऐसी कहानी जो आज के जेनजी को 90s के लवर की तरह प्यार करना सीखा सकती है। ये प्रेम कहानी टीनएज ऐशली और उससे उम्र में डबल जस्टिन की है। फिल्म की ये कहानी आपको बहुत साधारण लग रही होगी, लेकिन जब आप इसके हर एक सीनौर भावों को महसूस करोगे तो समझ पाओगे कि डायरेक्टर ने जज्बातों को स्क्रीन पर दिखने वाला चेहरा दे दिया है।

बदल जाती है ऐशली की जिंदगी

कहानी शुरू होती है एक स्कूल से। आज ऐशली का आखिरी दिन है। वो दोस्तों से विदाई लेती है। अब सबकी जिंदगी बदलने वाली है। बच्चे जिंदगी में आगे बढ़ने वाले हैं। लेकिन ये पल ऐशली के लिए खास है क्योंकि इसके बाद वो ये शहर छोड़कर किसी दूसरे शहर में जा रही है। इससे उसका पिता भी खुश है क्योंकि वो शराब के नशे में रहता है और बेटी के कॉलेज जाने के बाद वो उसकी पुरानी किताबों को बेचकर अपनी लत पूरी कर सकता है। अब ऐशली एक नए शहर में किराए के घर में रह रही है। वो अपनी मां के साथ मिलकर परिवार की जिम्मेदारी उठा रही है।

ऐशली की जिंदगी में जस्टिन की एंट्री

अगले सीन में जस्टिन को दिखाया जाता है। 31 साल का लड़का जो कैटरिंग के बिजनेस में है औरछोटे भाई जोयल के करियर में मदद कर रहा है। उसका छोड़ा भाई ही उसकी दुनिया है। भाई को फिल्में बनाने के शौक है, लेकिन कई बार वो जस्टिन के पैसे डूबा चुका है। ऐसे ही एक सीन में ऐशली की आंखें लड़ाई-झगड़े की आवाज से खुलती है। वो बाहर देखती है कि जस्टिन अपने भाई को पीट रहा है। उसने फिर से पैसे डुबो दिए। जस्टिन कहता है कि अगर कुछ करना है तो अपने पैसों से करो। ऐशली को जस्टिन की बातें छू जाती हैं और वो अपनी उम्र की परवाह किए बिना उसकी तरफ अट्रैक्ट हो जाती है।

ऐशली की तरफ से होती है प्यार की शुरुआत

ऐशली, जस्टिन से मिलने और बात करने के बहाने ढूंढती है। कभी वो लैपटॉप ठीक करवाने के बहाने मिलती है तो कभी किसी और वजह से। वो समझ चुकी थी कि वो जस्टिन से सच्चा प्यार प्यार करती है। लेकिन जस्टिन उसे सिर्फ एक छोटी बच्ची की तरह देखता है। जस्टिन की एक महिला दोस्त उसे कई बार बताने की कोशिश करती है कि वो ऐशली नाम की ये लड़की उसे सिर्फ दोस्त की नजरों से नहीं देखती है, उससे प्यार करती है। लेकिन जस्टिन कभी इन बातों को सीरियस नहीं लेता।

ऐशली और जस्टिन दूर हो जाते हैं

फिर एक दिन ऐशली हिम्मत करके जस्टिन को प्रोपोस कर देती है। जस्टिन के होश उड़ जाते हैं, क्योंकि उसने कभी ऐशली को इस नजर से नहीं देखा था। वो उसे समझाने की कोशिश करता है कि उसके परिवार वाले क्या सोचेंगे। दोनों की उम्र में करीब 15 साल अंतर हा। जस्टिन को समाज का डर होता है। फिर वो भी ऐशली को नोटिस करना शुरू करता है। उसे समझ आता है कि ऐशली सच में उससे प्यार करती है। इसके बाद सब लोग कहीं घुमने जाते हैं। यहां आंखों ही आंखों में हो रही बातों को ऐशली का मामा समझ जाता है। वो ऐशली की मां को सच बता देता है। जस्टिन को बुलाया जाता है और डांटा जाता है। इसके बाद ऐशली की मां वो किराए का घर खाली करके चली जाती है।

प्यार की जीत

महीनों बीत जाते हैं। फिर ऐशली को एक शादी का कार्ड मिलता है। ये जस्टिन के भाई की शादी होती है। ऐशली जरूर शामिल होती है और वो गाड़ी मेंजोयल के सामने उसके भाई जस्टिन के लिए रोने लगती है। जस्टिन वहीं होता है और वो पहली बात खुलकर अपने प्यार का इजहार करता है। जस्टिन कहता है कि उसके दूर जाने जे बाद उसे एहसास हुआ है कि वो भी उससे प्यार करता है। जस्टिन, ऐशली के परिवार से बात करता है और बिना उम्र की परवाह किए उन्हें मना लेता है। दोनों की सगाई दिखाई जाती है। समाज के ताने मिलते हैं लेकिन अंत में प्यार की जी होती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN