Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/18/1200x900/FotoJet_-_2026-09-19T010008749_1789759823489_1789759843919_Lxd3_1789759844411_de0S_7017b97b-17d7-4034-9477-95de9d9b3293_1Tgy.jpgआज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताने वाले हैं जो आपके दिमाग के धागे खोल देगी। यह सीरीज आप किस प्लेटफर्म देख सकते हैं, ये भी आपको बताते हैं।
ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर आपको क्राइम, थ्रिलर, लव स्टोरीज वाली फिल्में और सीरीज मिल जाएंगी। लेकिन अगर आप क्राइम थ्रिलर के शौकीन हैं तो आपको हम एक सीरीज के बारे में बताते हैं जिसे आप ओटीटी पर देख सकते हैं। यह सीरीज साल 2020 में रिलीज हुई थी और इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।
जिस सीरीज की हम बात कर रहे हैं वो है बिच्छू का खेल। यह एक क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है।
बिच्छू का खेल की स्टोरी
इस सीरीज की स्टोरी एक अखिल श्रीवास्तव नाम के आदमी पर आधारित है जो अपने पिता की मौत का बदला लेना चाहता है। दिव्येंदु ने अखिल का किरदार निभाया है। अखिल एक उभरता हुआ राइटर है बनारस का। अखिल के पिता पर कुछ गलत आरोप लगते हैं और उनको मार दिया जाता है। अखिल अब अपने पिता की मौत का बदला लेता है और जो उसके पिता की मौत के जिम्मेदार होते हैं उन्हें सजा देता है। इस सीरीज की शुरुआत अखिल से होती है जो पुलिस को कन्फेस करता है और इसके बाद स्टोरी को फ्लैशबैक में दिखाया जाता है।
कहां देख सकते हैं बिच्छू का खेल
अगर आप इस सीरीज को देखना चाहते हैं तो आप इसे जी5 पर देख सकते हैं। इस सीरीज का अभी पहला ही पार्ट आपको दिखेगा जो 9 एपिसोड्स का है। फैंस को इसके दूसरे सीजन का इंतजार है।
ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि ये शो उनके हिंदी पॉपुलर फिक्शन नॉवल बिच्छू का खेल पर आधारित है
सीरीज की कास्ट और डायरेक्टर
इस क्राइम सीरीज को आशीष शुक्ला ने डायरेक्ट किया है। वहीं बलजीत सिंह चड्ढा, सौरभ अरोड़ा इसके को डायरेक्टर्स हैं। सीरीज में दिव्येंदु शर्मा, अंशुल चौहान और सैयद जीशान कादरी अहम किरदार में थे।
बता दें कि इस सीरीज में दिव्येंदु के काम की काफी तारीफ हुई है। सॉफ्ट बॉय के किरदारों से करियर की शुरुआत करने वाले दिव्येंदु को इस रूप में देख तो आप भी उनकी परफॉर्मेस की तारीफ करेंगे।
कितनी है आईएमडीबी रेटिंग
बिच्छू का खेल, जी 5 की सबसे अच्छी रेटिंग वाली सीरीज में से एक है। इस सीरीज की आईएमडीबी पर 7 रेटिंग है।
ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि ये शो उनके हिंदी पॉपुलर फिक्शन नॉवल बिच्छू का खेल पर आधारित है। कहानी कहने का अंदाज, वेद प्रकाश शर्मा जैसे मशहूर लेखकों की लिखी क्लासिक और जबरदस्त ट्विस्ट, नोवल को सीधे तौर पर ट्रिब्यूट देती है।
ओवरऑल बताएं तो अगर आपको डार्क, क्राइम वाली सीरीज पसंद हैं जिसमें सस्पेंस औक थ्रिलर का पूरा एक्सपीरियंस हो आप इस सीरीज को देख सकते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




