Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार OTT Release: नेटफ्लिक्स पर शानदार रहेगा ये हफ्ता! 5 से 11 अक्टूबर...

OTT Release: नेटफ्लिक्स पर शानदार रहेगा ये हफ्ता! 5 से 11 अक्टूबर के बीच रिलीज हो रहीं 10 फिल्में और सीरीज

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/04/1200x900/netflix_5-11-oct-release_1791101686913_dQOz_1791101724862_6adg_232a2a66-8413-4e9a-a5e0-65ccab5e39f2_USMk.png

Netflix Upcoming Release: नेटफ्लिक्स पर आनेवाले पूरे हफ्ते 10 नई फिल्में और शोज रिलीज हो रहे हैं। आइए जानते हैं इन फिल्मों और सीरीज के बारे में। 

नेटफ्लिक्स लवर्स के लिए आने वाला हफ्ता शानदार रहने वाला है। 5 से 11 अक्टूबर के बीच नेटफ्लिक्स पर 10 फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। इस लिस्ट में सस्पेंस थ्रिलर से लेकर रोमांटिक और इमोशनल ड्रामा कंटेंट शामिल है। आइए जानते हैं इन फिल्मों और सीरीज के बारे में। साथ ही जानते हैं इनकी रिलीज डेट।

1. रिपोर्टिंग लाइव

रिलीज डेट: 9 अक्टूबर

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है। परिणीति चोपड़ा और देवेन भोजानी की ये फिल्म एक ऐसी रिपोर्टर और उसके कैमरापर्सन की कहानी है जो समाज के सामने सैंड माइनिंग का सच लाने के लिए बड़ी-बड़ी ताकतों से पंगा लेती है। फिल्म को ध्रुव राठी ने डायरेक्ट किया है।

2. एनिमल्स

रिलीज डेट: 9 अक्टूबर

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक अमेरिकी क्राइम थ्रिलर फिल्म है। फिल्म की कहानी लॉस एंजिल्स के मेयर पद के उम्मीदवार मार्क किम्बल के बेटे के अपहरण के इर्द-गिर्द घूमती है। अपने बेटे को बचाने के लिए पति-पत्नी के पास रकम जुटाने के लिए कुछ घंटे ही बचे होते हैं। इस किडनैपिंग की वजह से उस परिवार को वोटर्स को ऐसे सच उजागर करने के लिए मजबूर होना पड़ता है जो वो कभी किसी से नहीं बताना चाहते थे।

3. बिलो

रिलीज डेट: 8 अक्टूबर

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक हॉरर मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज है। सीरीज की कहानी एक ऐसे छोटे से शहर के इर्द-गिर्द घूमती है जिस पर एक रहस्यमयी जीव का आतंक मंडराने लगता है। अब एक मछुआरे के सामने अपने परिवार को बचाने की चुनौती है।

4. टेक चार्ज ऑफ माई हार्ट

रिलीज डेट: 9 अक्टूबर

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक कोरियन कॉमेडी रोमांटिक सीरीज है। सीरीज की कहानी एक ऐसे अमीर शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है जिसे एक आर्टिफीशियल हार्ट लगा है। सर्जरी तक उसे शख्स को अपने दिल को चार्ज रखना है।

5. अनफॉर्गेटेबल

रिलीज डेट: 7 अक्टूबर

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक अमेरिकी पुलिस क्राइम ड्रामा सीरीज है। सीरीज की कहानी पूर्व डिटेक्टिव Carrie Wells के इर्द-गिर्द घूमती है। Carrie Wells अपनी फोटोग्राफिक याददाश्त की मदद से क्राइम को सुलझाने में मदद करती हैं।

6. घोस्ट ऑफ मार्स

रिलीज डेट: 9 अक्टूबर

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक अमेरिकी साइंस फिक्शन हॉरर फिल्म है। फिल्म की कहानी साल 2176 में मंगल ग्रह पर आधारित है। मंगल ग्रह पर इंसानों ने कब्जा कर लिया है। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 4.9 है।

7. हू इज मार्टिन मुल

रिलीज डेट: 7 अक्टूबर

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक बायोग्राफिकल डॉक्यूमेंट्री सीरीज है। ये डॉक्यूमेंट्री दिवंगत अभिनेता, कॉमेडियन, संगीतकार और चित्रकार मार्टिन मुल के जीवन के अलग-अलग पहलुओं के बारे में बात करेगी।

8. इनसाइड द सर्किल

रिलीज डेट: 7 अक्टूबर

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक पॉलिटिकल क्राइम थ्रिलर सीरीज है। सीरीज की कहानी बचपन के चार दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है। इन दोस्तों के पास एक वीडियो आता है और ब्लैकमेल का केस शुरू होता है। ब्लैकमेल की वजह से चारों दोस्तों की दोस्ती खतरे में है।

9. हॉन्टेड होटल सीजन 2

रिलीज डेट: 9 अक्टूबर

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक एडल्ट हॉरर कॉमेडी एनिमेटेड सीरीज है। सीरीज की कहानी एक हॉन्टेड होटल के इर्द-गिर्द घूमती है। सीजन 2 में कैथरीन फ्रीलिंग और उनका परिवार अब भी भूतिया होटल चला रहा है। हर रोज नए-नए भूत, गेस्ट और समस्याएं आपको हंसाने वाली हैं। इस सीरीज का पहला सीजन साल 2025 में आया था।

10. रियलमेन सीजन 2

रिलीज डेट: 7 अक्टूबर

फिल्म/सीरीज के बारे में: ये एक इटालियन एडल्ट कॉमेडी सीरीज है। सीरीज की काहनी चार ऐसे मिडिल एज आदमियों के इर्द-गिर्द घूमती है जो जीवन की अलग-अलग समस्याओं से मजेदार तरीके से निपटते हैं।सीरीज का पहला सीजन साल 2025 में आया था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN