Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/11/1200x900/5360573f-eeac-4a92-9cbf-cd59bc6d8737_1791741128330_KUfp_1791741135437_jo3G_348f9de0-6b8b-4a81-a3a0-1d242ac31f24_gpfl.pngOTT प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स, जियो हॉटस्टार, प्राइम वीडियो पर इस हफ्ते नई फिल्मों, सीरीज और शोज का धमाका होने वाला है। जानिए 12 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक ऑडियंस को क्या देखने को मिलने वाला है।
OTT प्लेटफार्म पर इस हफ्ते शानदार फिल्मों, वेब सीरीज, शोज का धमाका होने वाला है। नेटफ्लिक्स, जियो हॉटस्टार, प्राइम वीडियो पर नया कंटेंट आने वाला है। इस हफ्ते OTT पर कॉमेडी, क्राइम, ड्रामा, थ्रिलर और रोमांस का तड़का लगने वाला है। अगर आप इस हफ्ते घर बैठकर क्वालिटी टाइम बिताना चाहते हैं तो आने वाली फिल्मों और सीरीज की ये लिस्ट आपके लिए है। जानिए 12 अक्टूबर से लेकर 16 अक्टूबर तक OTT पर क्या नया देखने मिलने वाला है।
डिस्क्लोज़र डे
डेट – 12 अक्टूबर
OTT प्लेटफार्म- जियो हॉटस्टार
भाषा-इंग्लिश
डिस्क्लोज़र डेएक साइंस फिक्शन इंलिश फिल्म है जिसमें पृथ्वी से बाहर किसी और के होने के बारे में पता चलता है। इस फिल्म को स्टीवन स्पीलबर्ग ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म 12 अक्टूबर को जियोहॉटस्टार पर देखी जा सकती है।
मोटू पतलू: स्टोन ऐज एडवेंचर
डेट – 12 अक्टूबर
OTT प्लेटफार्म- जियो हॉटस्टार
भाषा-हिंदी
मोटू पतलू: स्टोन ऐज एडवेंचर नाम की एक हिंदी सीरीज आ रही है। खास बच्चों के बनाई गई ये एनिमेटेड सीरीज पॉपुलर केरैक्टर मोटू और पतलू की नई कहानी पर बेस्ड होगी। ये सीरीज आप 12 अक्टूबर को जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
बिग बॉस 20
OTT प्लेटफार्म- जियो हॉटस्टार
भाषा-हिंदी
सलमान खान शो बिग बॉस 20 ऑडियंस के बीच खासा पॉपुलर बना हुआ है। हर दिन नया एपिसोड टीवी के बाद जियो हॉटस्टार पर ऑडियंस के लिए रिलीज किया जाता है।
कॉफी विद करण सीजन 9
डेट – 14 अक्टूबर
OTT प्लेटफार्म- जियो हॉटस्टार
भाषा-हिंदी
इस हफ्ते जियो हॉटस्टार पर धमाका होने वाला है। करण जौहर अपने चैट शो कॉफी विद करण का आखिरी 9वां सीजन लेकर आने वाले हैं। 14 अक्टूबर को ये शो शुरू हो रहा है। हर हफ्ते नए एपिसोड रिलीज किए जाएंगे। इस शो को हिंदी में देखा जा सकता है।
कप्पी स्क्वाड
डेट – 15 अक्टूबर
OTT प्लेटफार्म- जियो हॉटस्टार
भाषा-मलयालम
कप्पी स्क्वाड नाम की एक मलयालम वेब सीरीज आ रही है। इस सीरीज की कहानी 4 एडल्ट पर बेस्ड है जो अपनी इनसिक्यूरिटी, ईगो और स्वाभिमान के बीच उलझे हुए हैं। ये सीरीज 15 अक्टूबर से देखी जा सकती है।
रोडीज रीबर्थ
डेट – 16 अक्टूबर
OTT प्लेटफार्म- जियो हॉटस्टार और नेटफ्लिक्स
भाषा-हिंदी
रोडीज रीबर्थ नाम का एक नया कॉम्पिटिशन फ़ॉर्मैट ‘OGs बनाम NewGs’ पेश किया गया है, जिसमें छह गैंग लीडर्स शामिल हैं। OG टीम में निखिल चिनप्पा, नेहा धूपिया और प्रिंस नरूला हैं, जबकि NewG टीम में अभिषेक मल्हान, बानी जे और बसीर अली शामिल होंगे। रोडीज ऑडियंस के लिए ये शो खास होने वाला है। इस शो को 16 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स और जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकेगा।
टल्सा किंग सीजन 4
डेट – 16 अक्टूबर
OTT प्लेटफार्म- जियो हॉटस्टार
भाषा-इंग्लिश
टल्सा किंग के पहले तीनों सीजन को ऑडियंस ने जबरदस्त रिएक्शन दिया है। अब इस कॉमेडी क्राइम ड्रामा सीरीज का नया सीजन आ गया है। इस सीरीज में सिल्वेस्टर स्टालन, मार्टिन स्टार, जय विल जैसे एक्टर्स नजर आने वाले हैं। इस सीरीज को को आप जियो हॉटस्टार पर 16 अक्टूबर से देख सकते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




