Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/08/1200x900/8_june_series_1780917576466_1780917581036_18544bb1-8b3d-44c7-a581-386f329c9054.jpgOTT Series: ओटीटी पर हाल ही में एक वेब सीरीज रिलीज हुई है। इस वेब सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 8 से भी ज्यादा है और ये सीरीज इस वक्त ट्रेंड कर रही है।
Mx Player Web Series: घिसी-पिटी क्राइम थ्रिलर और रोमांटिक कॉमेडी सीरीज देखकर बोर हो चुके हैं? कुछ मोटिवेटिंग देखना है? तो ये सीरीज आपके लिए ही बनी है। इसका नाम ‘मेड इन इंडिया: अ टाइटन स्टोरी’ है। इसमें जिम सरभ और नसीरुद्दीन शाह ने लीड रोल प्ले किया है। आइए आपको इसकी कुछ खास बातें बताते हैं।
पहले सीजन में कहानी खत्म हुई है या नहीं?
3 जून के दिन रिलीज हुई ‘मेड इन इंडिया : अ टाइटन स्टोरी’ की आईएमडीबी रेटिंग 8.8 है। इस सीरीज की खास बात ये है कि सिर्फ एक ही सीजन में इसकी पूरी कहानी खत्म की गई है। आप इस सीरीज को एमएक्स प्लेयर पर फ्री में देख सकते हैं और इसके सिर्फ 6 एपिसोड हैं।
क्या है इस सीरीज की कहानी?
आपने ‘टाइटन’ का नाम सुना है? ये भारत का ब्रांड है जो घड़ियां बनाता है। इस सीरीज में ‘टाइटन’ को घर-घर में पहुंचाने वाले शख्स की कहानी दिखाई गई है। इस शख्स का नाम जेरक्सेस देसाई था। जेरक्सेस ने जे.आर.डी. टाटा की मदद से 1980 के दशक में भारत का पहला वर्ल्ड-क्लास, स्वदेशी वॉच ब्रांड जीरो से शुरू किया था।
दोनों लीड एक्टर्स की दमदार एक्टिंग
इस सीरीज में नसीरुद्दीन शाह ने जे आर डी टाटा का किरदार निभाया है। उन्होंने इतनी दमदार एक्टिंग की है कि आप असल के जे आर डी टाटा को भूल जाएंगे और नसीरुद्दीन शाह को ही जे आर डी टाटा मान बैठेंगे। वहीं जेरक्सेस देसाई का रोल जिम सरभ ने प्ले किया है। उन्होंने इस किरदार में अपनी जान फूंक दी है।
क्यों देखें ये सीरीज?
इस सीरीज का एक भी एपिसोड ऐसा नहीं है जिसकी वजह से आपको एक मिनट के लिए भी बोरियत महसूस हो। इस सीरीज को देखने के बाद आपके चेहरे पर एक स्माइल होगी और मन में कुछ करने का जज्बा। अगर आप भी अपना ब्रांड बनाना चाहते हैं और आपमें मोटिवेशन की कमी है तो ये सीरीज आपको जरूर देखनी चाहिए।
बिजनेस और मैनेजमैंट के सबक
अगर आप मैनेजमेंट के स्टूडेंट हैं तो ये सीरीज आपके लिए एक मास्टरक्लास की तरह है। इसमें दिखाया गया है कि टाइटन ने कैसे मैकेनिकल घड़ियों के जमाने में क्वार्ट्ज लाकर क्रांति की। घड़ियों को बेचने के लिए उसे ‘गिफ्ट’ और ‘फैशन स्टेटमेंट’ की तरह रीप्रेजेंट किया। इतना ही नहीं, मार्केट में आने वाली दिक्कतों को भी सुलझाया।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN





