Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार OTT Series: 7 एपिसोड वाली क्राइम थ्रिलर सीरीज, जुलाई 2026 में ही...

OTT Series: 7 एपिसोड वाली क्राइम थ्रिलर सीरीज, जुलाई 2026 में ही हुई है रिलीज, 8.3 है इसकी रेटिंग

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/07/1200x900/7_august_OTT_Crime_Thriller_Series_1786080443656_1786080449645_9f8d6bb3-9216-4304-91d9-a071ff1000bd.jpg

OTT Crime Thriller Series: प्राइम वीडियो पर साउथ की एक क्राइम थ्रिलर सीरीज आई है। ये सीरीज जुलाई में ही रिलीज हुई है और इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.3 है।

OTT Series: अमेजन प्राइम वीडियो पर हाल ही में एक सीरीज आई है। ये क्राइम-ड्रामा और पॉलिटिकल थ्रिलर सीरीज है। इसकी आईएमडीबी 8.3 है। यूं तो ये साउथ की सीरीज है, लेकिन हिंदी में भी स्ट्रीम कर रही है। इस सीरीज की खास बात ये है कि इसके सिर्फ 7 एपिसोड हैं।

क्या है सीरीज का नाम और इसकी कहानी?

इस सीरीज का नाम ‘इसाकापटनम’ है। इस सीरीज में 1980 और 1990 के दशक की कहानी दिखाई गई है। दरअसल, नायडू (समुथिरकानी) दूसरे शहर से आता है और ‘इसाकापटनम’ का सबसे खतरनाक डॉन बन जाता है। सब उससे डरते हैं। पूरा शहर उसके इशारे पर चलता है। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब उसकी खुदकी बेटी उसके सामने सबसे बड़ी चुनौती बनकर आती है। ऐसा इसलिए क्योंकि नायडू एक भ्रष्ट और क्रूर डॉन होता है और भारती (ऐश्वर्या राजेश) न्याय की लड़ाई लड़ने वाली लड़की। ऐसे में अपने पिता को रोकने के लिए वो खुद सामने आती है।

Main Vaapas Aaunga OTT Release: थिएटर के बाद अब ओटीटी पर आ रही इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’, जानें कब और कहां देखें

वीकेंड पर क्यों देखनी चाहिए ये क्राइम थ्रिलर सीरीज?

दमदार स्टार कास्ट और परफॉर्मेंस: समुथिरकानी ने एक क्रूर और चालाक गैंगस्टर के रूप में और ऐश्वर्या राजेश ने एक निडर, न्यायप्रिय महिला के किरदार में बेहतरीन अभिनय किया है।

किन्हें आएगी पसंद?: अगर आपको ‘केजीएफ’, ‘पुष्पा’ या ‘रंगस्थलम’ जैसी 80-90 के दशक के माहौल वाली रॉ, वायलेंट और पॉलिटिकल-क्राइम ड्रामा सीरीज पसंद हैं, तो इसका प्लॉट आपको बांधे रखेगा।

OTT Series: थ्रिलर देख-देखकर हो गए हैं बोर? बिंज वॉच करें 8.6 रेटिंग वाली यह फील-गुड सीरीज

दूसरी सीरीज से कैसे अलग है ये सीरीज?: ये सीरीज पारंपरिक गैंगस्टर ड्रामा से अलग है। इसमें कोई बाहरी दुश्मन नहीं है, बल्कि अपना खून है। इस सीरीज में नैतिक मूल्यों और सत्ता की सनक की लड़ाई दिखाई गई है।

कहानी लंबी तो नहीं है?: कहानी बेवजह खींची नहीं गई है। 7 एपिसोड्स में हर मोड़ पर नए दांव-पेच और ट्विस्ट देखने को मिलते हैं।

देखें या नहीं?

अगर आप एक इंटेंस, ग्रिटी और सस्पेंस से भरपूर क्राइम ड्रामा की तलाश में हैं, तो यह सीरीज वीकेंड बिंज-वॉच के लिए एक बढ़िया विकल्प है।

8.4 रेटिंग वाली एक्शन थ्रिलर फिल्म, लीड रोल में हैं धनुष, ओटीटी पर लोग एक-दूसरे को कर रहे हैं रीकमंड

SOURCE : LIVE HINDUSTAN