Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार OTT Watch: हॉरर से लेकर रोमांस तक, वीकेंड पर देख डालें प्राइम...

OTT Watch: हॉरर से लेकर रोमांस तक, वीकेंड पर देख डालें प्राइम वीडियो की ये 5 फिल्में

8
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/03/1200x900/ott_weekend_04_09_1788460394309_6e359796-ecf5-42ba-832f-d07b7db154f8_1788460403563_8982d5e3-695d-4615-a4ce-2d74412cd1d2_0b5748ef-fed2-4ded-973d-93ae9d3eaac2_696168ca-e5e3-44a4-8346-35ec38f09b8b.png

Prime Video Recommendations: प्राइम वीडियो पर कुछ फिल्में हाल ही में स्ट्रीम होना शुरू हुई हैं। हम आपको उन फिल्मों का नाम बता रहे हैं। इन फिल्मों को वीकेंड पर बैठकर देख सकते हैं। 

प्राइम वीडियो (Prime Video) की उन फिल्मों के बारे में हम आपको बता रहे हैं जो हाल ही में इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जोड़ी गई हैं। इन फल्मों में हॉरर से लेकर रोमांटिक फिल्में शामिल हैं। आप इस वीकेंड पर इन फिल्मों को निपटा सकते हैं। आइए जानते हैं प्राइम वीडियो की इन फिल्मों की कहानी के बारे में।

1. गवर्नर (Governor)

IMDb रेटिंग: 6.5

फिल्म के बारे में: फिल्म 12 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब ये फिल्म ओटीटी पर आ चुकी है। फिल्म एक पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म है। मनोज बाजपेयी लीड रोल में नजर आए हैं। 1990s में देश को आर्थिक संकट से बचाने की जिम्मेदारी आरबीआई गवर्नर ए. रमणन को दी जाती है। फिल्म का रनटाइम 2 घंटे है।

2. बरी द डेविल (Bury The Devil)

IMDb रेटिंग: 4.2

फिल्म के बारे में: 1 घंटे 26 मिनट की ये एक हॉरर फिल्म है। फिल्म की कहानी एक नर्स के इर्द-गिर्द घूमती है। एक नर्स को उस वक्त चीजों पर शक होना शुरू होता जब डेमेनेशिया के मरीज अजीब व्यवहार करने लगते हैं। नर्स को एहसास होता है कि वो एक शैतानी ताकत के चंगुल में फंस चुकी है।

3.द लास्ट सनराइज (The Last Sunrise)

IMDb रेटिंग: 5.6

फिल्म के बारे में: ये फिल्म इसी नाम की नॉवल पर आधारित है। ये एक अमेरिकी रोमांटिक फिल्म है। फिल्म की कहानी एक ऐसी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है जिसे तमाम तरह की स्वास्थ्य संबंधी बीमारियां होती हैं। उसे किसी से प्यार हो जाता है। अब उसके सामने अपने दिल, परिवार और घर लौटने के बीच चुनाव करने की चुनौती है। फिल्म का रनटाइन 1 घंटे 46 मिनट का है।

4. नागबंधम (Nagabandham)

IMDb रेटिंग: 6.7

फिल्म के बारे में: ये एक तेलुगु भाषा की पीरियॉडिक ड्रामा एक्शन एडवेंचर फिल्म है। ये फिल्म हिमालय में मौजूद एक प्राचीन मंदिर और भगवान रंगनाथ के पास रखे एक पवित्र और चमत्कारी स्वर्ण फूल ‘ब्रह्म कमलम’ को पाने की लालसा के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 50 मिनट है।

5. हार्टिन (Heartin)

IMDb रेटिंग: 6.1

फिल्म के बारे में: हार्टिन तमिल भाषा की एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर हिंदी भाषा में देख सकते हैं। फिल्म की कहानी एक ऐसे कपल के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक अजीब सी परिस्थिति में फंस जाता है। इस परिस्थिति में लड़के की एक्स-गर्लफ्रेंड भी है। ये फिल्म आपको हंसाने वाली है। फिल्म का रनटाइम 1 घंटे 59 मिनट है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN