Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/15/1200x900/mub_1789499384286_gDV8_1789499394663_WaQm_27d3c84b-d234-402d-a38f-f4cef039401e_mwPO.jpgआज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताने वाले हैं जो एक गैंगस्टर पर बनी है। इस सीरीज को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था क्रिटिक्स और दर्शकों से।
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई तरह की क्राइम थ्रिलर सस्पेंस वाली फिल्में और सीरीज अवेलेबल हैं। अब हम आपको एक क्राइम थ्रिलर सीरीज के बारे में बताने वाले हैं जिसकी स्टोरी एक रिटायर डॉन के इर्द-गिर्द है। इस सीरीज को काफी पसंद किया गया है और इसे क्रिटिक्स और दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।
क्या है सीरीज की स्टोरी
जिस सीरीज की हम बात कर रहे हैं वो है मुर्शिद। यह एक 7 एपिसोड की हिंदी क्राइम थ्रिलर सीरीज है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक रिटायर डॉन अंडरवर्ल्ड की दुनिया में वापस आ जाता है। दरअसल, मुर्शिद पठान एक पर्सनल ट्रैजेडी के बाद क्राइम की दुनिया छोड़ देता है। लेकिन तभी उसका बेटा एक स्मगलिंग डील में फंस जाता है उसके राइवल गुंडे के साथ।
अब क्या मुर्शिद अपने बेटे को इस मुसीबत से निकाल पाएगा या नहीं, ये आपको सीरीज में देखकर पता चलेगा। इसमें जबरदस्त पॉलिटिकल मैनिपुलेशन, अंडरवर्ल्ड की दुनिया के कुछ अनदेखे किस्से बताए हैं। इसमें जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न्स आपको देखने को मिलेंगे।
फिल्म की टीम एंड कास्ट
इस सीरीज तो श्रावण तिवारी ने डायरेक्ट किया है सचिन बंसल ने प्रोड्यूस किया है। सीरीज में के के मेनन लीड रोल में हैं। इसके अलावा इसमें तनुज विरवाणी, जमील चौधरी, जाकिर हुस्सैन, अनंग देसाई, कर्मवीर चौधरी, वेदिका भंडारी और राजेश श्रिंगापुरे हैं।
के के मनेनन और जाकिर की परफॉर्मेंस
बता दें कि जब सीरीज रिलीज हुई थी तो के के मनन और जाकिर की परफॉर्मेंस की काफी तारीफ हुई थी। दोनों का स्क्रीन फेस ऑफ और कैमिस्ट्री आपको एंटरटेन करेगी और यही दर्शकों को पसंद आई है।
इसके डायलॉग्स भी काफी जबरदस्त हैं जो के के के हर डायलॉग के साख बिल्कुल परफेक्ट बैठती है।
कहां देखें सीरीज
अगर आप इस सीरीज को देखने चाहते हैं तो इसे आप जी5 पर देख सकते हैं। ये एक ऐसी क्राइम थ्रिलर सीरीज है जिसे आप परिवार और दोस्तों के साथ देख सकते हैं।
इस सीरीज की खास बात ये है कि ये आपको स्क्रीन से एंगेज रखेगी। एक एपिसोड के बाद हर दूसरा एपिसोड आपको और एंटरटेनिंग करेगा।
हर एपिसोड 35-45 मिनट का है
अगर आपको गैंगस्टर ड्रामा पसंद है तो यह सीरीज आपके लिए बिल्कुल सही है। हर एपिसोड 35-45 मिनट का है।
इसके अलावा इस सीरीज में 90 का साउथ मुंबई एस्थेटिक दिखेगा जिसे देखकर आपको भी मजा आएगा।
कितनी है आईएमडीबी रेटिंग
इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7.3 है और ये जी5 की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सीरीज में से एक है।
फैंस को अब इस सीरीज के दूसरे सीजन का इंतजार है और सभी उनसे इसके नए एपिसोड की मांग कर रहे हैं। हालांकि मेकर्स इसका दूसरा सीजन लेकर आते हैं कि नहीं पता नहीं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




